WWE News Roundup: 4 अगस्त को WWE जगत में काफी हलचल देखने को मिली। भारतीय समयानुसार समरस्लैम (SummerSlam 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन देखने को मिला। इसके अलावा रोमन रेंस (Roman Reigns) की आखिरकार वापसी हुई और साथ ही काफी कुछ देखने को मिला। खैर, बिना किसी देरी के नज़र डालते हैं दिनभर की प्रमुख खबरों पर-) WWE SummerSlam में रोमन रेंस ने वापसी करते हुए सोलो सिकोआ की पिटाई की View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को फैंस काफी समय से मिस कर रहे थे और पूर्व चैंपियन ने आखिरकार 4 महीने बाद कंपनी में वापसी की। SummerSlam के मेन इवेंट में कोडी रोड्स vs सोलो सिकोआ मैच के अंत में रेंस ने वापसी की। उन्होंने रिंग में आने के बाद ट्राइबल चीफ सिकोआ पर पहले सुपरमैन पंच लगाया और फिर उन्हें जबरदस्त स्पीयर भी दिया। इसी वजह से सिकोआ अपना मैच भी हार गए। सोलो ने कई मौकों पर रेंस पर निशाना साधा था और हेड ऑफ द टेबल ने जबरदस्त तरीके से जवाब दिया है। -) WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली को डॉमिनिक मिस्टीरियो से मिला धोखा View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली और डॉमिनिक मिस्टीरियो की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे थे। SummerSlam में भी इन दोनों स्टार्स ने साथ में ही एंट्री की थी, लेकिन किसी को नहीं पता था कि डॉमिनिक के दिमाग में क्या चल रहा है। विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के दौरान डॉम ने रिया को चेयर से मॉर्गन को मारने से रोका। इसके बाद अंत में मिस्टीरियो द्वारा रेफरी का ध्यान भटकाने का फायदा लिव ने उठाते हुए जीत दर्ज की। मैच खत्म होने के बाद डॉमिनिक ने लिव को सभी के सामने किस करते हुए रिप्ली को धोखा दिया और उनका दिल तोड़ दिया। रिप्ली के अलावा डेमियन प्रीस्ट को फिन बैलर से मिला धोखा।-) एलए नाइट ने लोगन पॉल की बादशाहत का WWE में 273 दिनों बाद किया अंत View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल पिछले साल Crown Jewel 2023 में यूएस चैंपियन बने थे और इसके बाद से वो चैंपियन बने हुए थे। SummerSlam 2024 में उनका सामना एलए नाइट से हुआ और आखिरकार 273 दिनों बाद उनकी बादशाहत का अंत देखने को मिला। नाइट ने पॉल पर BFT लगाया और पिन करते हुए यूएस टाइटल को अपने नाम किया। -) ब्लडलाइन रूल्स मैच में टैग टीम चैंपियन जेकब फाटू हुए चोटिल जेकब फाटू ने SummerSlam के मेन इवेंट में हुए ब्लडलाइन रूल्स मैच में दखल दिया और सोलो सिकोआ को जीत दिलाने का भरपूर प्रयास किया। इस बीच कोडी रोड्स को कमेंट्री टेबल पर अटैक करने की कोशिश में वो खुद को चोटिल करा बैठे थे। ट्रिपल एच ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो उम्मीद करते हैं उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं हो। इस बीच फाटू को लेग बूट पहने देखा गया है, जो दिखाता है कि उनकी इंजरी शायद गंभीर है।