WWE की फीमेल 'रोमन रेंस' हैं शार्लेट फ्लेयर 

Enter caption

WWE में हमें 'द बिग डॉग' रोमन रेंस कई साल से नजर आ रहे हैं। और इस बीच रोमन रेंस ने WWE में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। एक प्रकार से देखा जाए तो रोमन रेंस ने कुछ ही साल में वह सब अपने नाम कर लिया जो कोई दूसरा रैसलर नहीं कर पाया। ऐसे में रोमन रेंस कंपनी के काफी बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर WWE के फैन एक अन्य रैसलर को “दूसरा रोमन रेंस” कह रहे हैं।

Ad

वह रैसलर कोई पुरुष नहीं बल्कि एक महिला हैं जो WWE में स्मैकडाउन लाइव ब्रांड में काम करती हैं। और उनका नाम है शार्लेट फ्लेयर।

स्मैकडाउन लाइव की सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर कई बार विमेंस चैंपियन भी रह चुकी हैं। जिनको WWE दर्शक दूसरा रोमन रेंस या फिर फीमेल रोमन रेंस भी कहते हैं।

charllote flair

WWE के दर्शक शार्लेट फ्लेयर की तुलना रोमन रेंस से इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जैसे रोमन रेंस को WWE कंपनी फेस बनाना चाहती है। लेकिन WWE फैंस की ओर से उन्हें हील कैरेक्टर वाले कमेंट मिलते हैं। ठीक उसी तरह शार्लेट फ्लेयर को भी WWE एक फेस महिला रैसलर बनाना चाहती है। लेकिन एरीना में उन्हें सपोर्ट से ज्यादा हेट (नेगेटिव प्रतिक्रिया) देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि WWE दर्शक उन्हें दूसरा रोमन रेंस कह रहे हैं।

Ad
Enter caption

शार्लेट फ्लेयर से कुछ समय पहले जब इस बारे में पूछा गया कि लोग उनकी तुलना रोमन रेंस से कर रहे हैं। तब शार्लेट ने कहा, "यह उनके लिए सम्मान की बात है कि उनकी तुलना रोमन रेंस से हो रही है। क्योंकि रोमन रेंस WWE के बहुत बड़े रैसलर माने जाते हैं।”

आप सभी का इस बारे में क्या ख्याल है आप नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। और हमारे साथ जुड़े रहने के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications