WWE ने Roman Reigns को लेकर प्लान किया कैंसिल? Raw के आखिरी एपिसोड में मिला बड़ा हिंट

Ujjaval
WWE ने रोमन रेंस को एडवर्टाइज नहीं किया (Photo: WWE.com)
WWE ने रोमन रेंस को एडवर्टाइज नहीं किया (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Return Potentially Scrapped: WWE रॉ (Raw) के Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) का सामना सोलो सिकोआ से ट्राइबल कॉम्बैट मैच में देखने को मिला था। इस मुकाबले में रोमन रेंस ने बड़ी जीत अपने नाम की थी। इसके बाद उनके कजिन द रॉक ने उन्हें उला फाला पहनकर सम्मान दिखाया था। मैच के बाद बैकस्टेज सैगमेंट द्वारा रोमन ने अपनी वापसी की तारीख बता दी थी

Ad

रोमन रेंस ने पॉल हेमन को बताया था कि 27 जनवरी 2025 को वो आएंगे। इसके बाद से फैंस यह मानकर चल रहे थे कि Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले रोमन अपीयरेंस देखने को मिल जाएगी। जब Raw के आखिरी एपिसोड में अगले हफ्ते के लिए अनाउंसमेंट हुए, तो सभी को लगा था कि रोमन रेंस की वापसी या उनके सेरेमनी सैगमेंट को ऑफिशियल किया जाएगा।

Raw में अनाउंसमेंट के दौरान काफी कुछ चीजें तय की गईं लेकिन इसी बीच रोमन रेंस का कोई जिक्र देखने को नहीं मिला। यह सही मायने में हैरान कर देने वाली चीज थी। WWE ने OTC को एडवर्टाइज करने के बजाय लोगन पॉल की वापसी को बिल्ड करने का प्रयास किया। यह कंपनी का मुख्य फोकस दिख रहा था। यह अब संकेत दे रहा है कि शायद रोमन की अगले Raw में रिटर्न का प्लान संभावित तौर पर कैंसिल हो गया है। इन सभी चीजों के बावजूद अगर वो आ जाते हैं, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

Ad

WWE स्टार सैमी ज़ेन के साथ चल रही चीजों पर रोमन रेंस की कैसी प्रतिक्रिया होगी?

रोमन रेंस और उनके असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हो गया। इन सभी चीजों के बावजूद सभी स्टार्स अपनी अलग-अलग स्टोरी पर इस समय ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, वो अपने फैक्शन के सदस्यों के साथ चल रही चीजों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए नज़र आ सकते हैं। केविन ने Raw के आखिरी एपिसोड में सैमी ज़ेन को कंफ्रंट करते हुए उन्हें मदद करने के लिए कहा, ताकि दोनों का WWE WrestleMania में मेन इवेंट हो पाए।

केविन ओवेंस ने इतना सब होने के बावजूद सैमी ज़ेन के साथ अपनी दोस्ती नहीं तोड़ी और यह बड़ी बात है। केविन द्वारा दिए गए ऑफर पर सैमी ज़ेन जरूर विचार कर रहे होंगे लेकिन इसपर रोमन रेंस वापसी करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया किस तरह देते हैं, वो देखने वाली बात होगी। वैसे भी सैमी ने 2025 के WWE Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications