WWE में Roman Reigns की वापसी को लेकर आई बुरी खबर, क्या ट्राइबल चीफ को देखने के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार?

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस की वापसी को लेकर बुरी खबर
WWE में रोमन रेंस की वापसी को लेकर बुरी खबर

Roman Reigns Return Update: WWE WrestleMania XL के बाद से ही रोमन रेंस (Roman Reigns) एक्शन से दूर हैं। वो इस समय एक ब्रेक पर हैं और फैंस उन्हें जल्द ही वापस आते हुए देखना चाहते हैं। रेंस को SummerSlam 2024 से पहले स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा था। इसी वजह से खुश थे कि आखिर उनकी वापसी की एक तारीख तो फैंस के दिमाग में है।

Ad

अब WWE ने अपने प्लान में बदलाव कर दिया है। SummerSlam से पहले 2 अगस्त 2024 के SmackDown के लिए रोमन रेंस के नाम को एडवर्टाइज नहीं किया जा रहा है। यह एक चौंकाने वाली चीज़ है क्योंकि अचानक WWE ने शो से ट्राइबल चीफ का नाम वापस ले लिया है। कई फैंस यह जानकर बिल्कुल खुश नहीं होंगे।

कंपनी ने अब उनकी जगह अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स, विमेंस चैंपियन बेली, रैंडी ऑर्टन, एलए नाइट, विमेंस टैग टीम चैंपियन जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर को एडवर्टाइज करना शुरू कर दिया है। रोमन रेंस की वापसी की अब कोई फिक्स तारीख नहीं लग रही है। हालांकि, ट्राइबल चीफ को एडवर्टाइजिंग से हटाने का यह अर्थ नहीं है कि उनकी वापसी नहीं होगी।

youtube-cover
Ad

यह चीज़ संभव है कि रोमन रेंस की वापसी का प्लान WWE ने 2 अगस्त 2024 के बजाय इसके पहले के किसी एपिसोड के लिए बना लिया हो। यह भी पूरी तरह संभव है कि SummerSlam इवेंट या उसके बाद वाले SmackDown में रोमन की वापसी देखने को मिले। अब रेंस को एडवर्टाइज नहीं करना फैंस दिमाग में कई सवाल खड़े कर रहा है।

WWE SummerSlam 2024 का आयोजन कब होने वाला है?

WWE के साल के दूसरे सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त 2024 को होगा। यह इवेंट क्लीवलैंड, ओहायो में स्थित क्लीवलैंड ब्राउन्स स्टेडियम में देखने को मिलने वाला है। पिछले साल SummerSlam काफी धमाकेदार था और उम्मीद है कि इस बार भी WWE अपने इस शो को खास बनाने की पूरी कोशिश करेगा। क्लीवलैंड के इस स्टेडियम में 67 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की जगह है और ऐसे में अगर सारी टिकट बिक गई, तो इवेंट का मजा दोगुना हो जाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications