WWE NXT को इस बार तगड़ा झटका लगा है। साल की अब तक की सबसे कम व्यूअरशिप इस हफ्ते देखने को मिली। पिछले साल के अंत में NXT ब्रांड में बदलाव किया गया था। बैकस्टेज से लेकर सभी चीजों में NXT में बदलाव किया गया। ऐसा लगा था कि आने वाले समय में कुछ नया देखने को मिलेगा और व्यूअरशिप में भी बढ़ोत्तरी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE NXT की व्यूअरशिप चिंता का विषय बनी, विंस मैकमैहन को लगा झटकाहेल्थ के कारण ट्रिपल एच इस समय WWE में काम नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक विंस मैकमैहन ने NXT की जिम्मेदारी ली है। जब से विंस मैकमैहन ने जिम्मेदारी ली तब से व्यूअरशिप में लगातार गिरावट देखने को मिली। WWE NXT का मोमेंटम बिल्कुल खराब हो गया। WWE NXT को इस हफ्ते 551,000 व्यूअर्स ने देखा। ये इस साल की सबसे कम व्यूअरशिप है।Brandon Thurston@BrandonThurstonWWE NXT last night on USA Network:551,000 viewersP18-49: 0.13 (165,000)Lowest total viewership on USA since Jan 13, but up in 18-49 from recent weeks. More demos & analysis: patreon.com/wrestlenomics2:32 AM · Mar 3, 20227221WWE NXT last night on USA Network:551,000 viewersP18-49: 0.13 (165,000)Lowest total viewership on USA since Jan 13, but up in 18-49 from recent weeks.📊 More demos & analysis: patreon.com/wrestlenomics https://t.co/ONRM0Dpl4JWWE NXT के शो में इस बार अच्छा एक्शन देखने को मिला। कुछ अच्छे सैगमेंट्स भी हुए लेकिन व्यूअरशिप में फायदा नहीं हुआ। रोमन रेंस के भाई सोलो सिकोआ की विनिंग स्ट्रीक भी इस हफ्ते खत्म हो गई। गंथर ने उन्हें शानदार मुकाबले में हराया। शुरूआत में भी अच्छा टैग टीम मैच देखने को मिला था। NXT के शो में नई स्टोरीलाइन पर काम नहीं किया जा रहा है। फैंस कुछ नया देखना चाहते हैं। हर हफ्ते एक ही स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया जा रहा है। ब्रेकर के चैंपियन बनने के बाद भी कंपनी को कुछ फायदा नहीं हुआ। किसी बड़ी राइवलरी में भी वो नजर नहीं आए। पिछले कुछ हफ्तों से डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड भी NXT में नजर आ रहे हैं। इन दोनों के आने के बाद भी फायदा नहीं हो रहा है। अब WWE को इस बारे में सोचना होगा। रेड ब्रांड का हाल व्यूअरशिप के मामले में काफी बुरा चल रहा है। लगातार वहां भी व्यूअरशिप में गिरावट देखने को मिल रही है। ब्लू ब्रांड के एपिसोड से जरूर कंपनी को फायदा हो रहा है। अब WWE को व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए अपने नए प्रोडेक्ट पर काम करना होगा।