WWE में दोस्त से मिले धोखे के बाद फेमस स्टार्स के छलके आंसू, दिल तोड़ देने वाला वीडियो आया सामने, देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक

Ujjaval
WWE स्टार ने दोस्तों को दिया धोखा (Photo: WWE.com)
WWE स्टार ने दोस्तों को दिया धोखा (Photo: WWE.com)

Emotional Video of MSK After Wes Lee Betrayal: WWE NXT के हालिया एपिसोड में फैंस को बहुत बड़ा शॉक देखने को मिला। वेस ली (Wes Lee) ने अपने साथियों को धोखा देकर सभी को हैरान कर दिया। इसकी उम्मीद किसी भी फैन ने नहीं की थी। अब हमला होने के बाद वेस के साथियों की वीडियो सामने आई है, जहां उनके आंसू छलक रहे हैं। TNA और WWE साथ मिलकर इस समय काम कर रहे हैं।

Ad

इसी बीच TNA के ट्रे मिगुल और ज़ैकरी वेंटज़ NXT में पिछले कुछ समय से नज़र आ रहे हैं। यहां उनके पूर्व साथी वेस ली के साथ उनका रीयूनियन हुआ था। तीनों को साथ देखकर फैंस बहुत खुश हो गए थे। उन्होंने थोड़े समय पहले NXT टैग टीम चैंपियनशिप जीतने की इच्छा जताई थी। NXT Great American Bash की नाईट 2 में वेस ली और ज़ैकरी वेंटज़ ने मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नाथन फ्रेज़र और एक्सिऑम को चैलेंज किया था।

इस मुकाबले में वेस और ज़ैकरी ने काफी कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। नाथन और एक्सिऑम की जोड़ी ने चैंपियनशिप रिटेन रखी। मैच के बाद वेस ली का हील टर्न हुआ। उन्होंने अपने दोस्तों ट्रे मिगुल और ज़ैकरी वेंटज़ को धोखा देते हुए उनपर हमला कर दिया। यह देखकर पूरा रेसलिंग जगत हैरान रह गया था। अब धोखे के बाद की एक अनदेखी क्लिप सामने आई।

इसमें सिक्योरिटी गार्ड्स और रेफरी द्वारा मिगुल और वेंटज़ को सहारा देकर बैकस्टेज ले जाया जा रहा है। इसी बीच दोनों स्टार्स रो रहे हैं। यह वीडियो देखकर फैंस भी जरूर भावुक हो जाएंगे।

आप नीचे WWE द्वारा पोस्ट की गई यह दिल तोड़ देने वाली वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE NXT में धोखा देने के बाद क्या रही वेस ली की प्रतिक्रिया?

वेस ली के WWE NXT में अपने साथियों को धोखा देने की क्लिप काफी वायरल हुई। इसी बीच ब्रांड की जनरल मैनेजर ऐवा रैन ने वेस से इस धोखे का कारण सोशल मीडिया पर आकर पूछा। इसका जवाब पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन ने एक GIF पोस्ट करके दिया। इसमें उन्होंने लिखा,

"क्योंकि मुझे ऐसा महसूस हुआ।"

आप नीचे उनकी प्रतिक्रिया देख सकते हैं:

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications