NXT का एपिसोड काफी ज्यादा मनोरंजक सबित हुआ। WWE ने NXT में कुछ बढ़िया मैच तय किये, साथ ही टेकओवर में होने वाले मुकाबलों को भी हाइप किया। मेन इवेंट जबरदस्त साबित हुआ। आइए जानते हैं WWE NXT के रिजल्ट्स के बारे में। WWE NXT रिजल्ट्स: - जॉनी गार्गानो ने NXT नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियनशिप मैच के क्वालीफायर में रिज हॉलैंड को पराजित किया। - डकोटा काई ने जेसी कामिया को हराया और मैच के बाद उन्होंने आइओ शिराई को ललकारा। विमेंस चैंपियन शिराई ने पीछे से एंट्री की और उनपर हमला करने लगी लेकिन डकोटा की साथी रेचल गोंजेलेज ने उन्हें बचाया। बाद में चैंपियन पर बुरी तरह हमला हुआ। - बैकस्टेज टेगन नॉक्स नजर आयी और उन्होंने कहा कि वो कैंडिस लेरे से मिलकर कुछ चर्चा करेंगी। "I didn't realize my friendship was so annoying to @CandiceLeRae, but I'm ready to talk." - @TeganNoxWWE_ #WWENXT pic.twitter.com/Bz9Z6OdW4Q— WWE NXT (@WWENXT) August 20, 2020ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों 2020 रैंडी ऑर्टन के WWE करियर का सबसे अच्छा साल रहा है - लिगाडो डेल फैंटासमा ने ब्रीजांगो और ईशा स्कॉट को एक 6-मैन टैग टीम मैच में पराजित कर दिया। - एडम कोल और पैट मैकअफी का आमना-सामना देखने को मिला और उनके बीच एक तगड़ी बहस भी हुई। - शॉटजी ब्लैकहार्ट और रिया रिप्ली ने पिनफॉल की मदद से रॉबर्ट स्टोन ब्रांड को हरा दिया।Let her rip. #WWENXT @RheaRipley_WWE @RealMMartinez pic.twitter.com/PC0TONOqrP— WWE (@WWE) August 20, 2020- मेन इवेंट में NXT नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियनशिप का अंतिम क्वालीफायर देखने को मिला। यहां फिन बैलर और वैल्वेटीन ड्रीम का मैच हुआ। मैच के दौरान कैमरॉन ग्रिम्स की इंटरफेरेंस हुई और उन्होंने टाइटल को अपने हाथ में रख लिया। ग्रिम्स लैडर पर से बैठकर मैच का मजा ले रहे थे। इस दौरान कुछ इंटरफरेंस भी देखने को मिली। खैर, जॉनी ने पीछे से एंट्री की और ग्रिम्स को लैडर पर से फैंककर रिंग में पटक दिया। वो रेफरी पर कूद गए। इस दौरान ब्रोंसन रीड और डेमियन प्रीस्ट भी नजर आए। अंत में ड्रीम ने किसी तरह से मैच जीत लिया। इस प्रकार से NXT के एपिसोड का अंत देखने को मिला। WWE ने टेकओवर के पहले काफी ज्यादा हाइप बना दी है और इससे पता चलता है कि पीपीवी बढ़िया होगा। ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो सैथ रॉलिंस और डॉमिनिक में मैच में दखल दे सकते हैं