NXT का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा। शो की शुरुआत और अंत में जबरदस्त मैच हुए। बीच में कुछ बढ़िया मुकाबले देखने को मिले। इसके अलावा अगले हफ्ते के लिए भी मैच तय हुए। खैर, आइए NXT के एपिसोड में हुए अभी मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों पर नजर डालते हैं। WWE NXT रिजल्ट्स:- कैमरॉन ग्रिम्स को डेमियन प्रीस्ट पर जीत मिली।- रॉबर्ट स्टोन ने रिया रिप्ली से साथ आने के लिए कहा। रिप्ली ने उन्हें कचरे के डिब्बे में डाल दिया। इसके बाद आलिया ने रिया को थप्पड़ लगा दिया। दोनों के बीच मैच तय हुआ। - सैंटोस इस्कोबार ने जेक ऐटलस को हराया। - अनडिस्प्यूटेड एरा का सैगमेंट देखने को मिला जहां काइल ओ'राइली की वापसी हुई।- इंडस शेर ने टैग टीम चैंपियंस को चेतावनी दी। You didn't forget about @WWEKarrionKross, @AdamColePro. Did you?Tick tock. ⏳ #WWENXT @Lady_Scarlett13 pic.twitter.com/GyTZJHXFnT— WWE Universe (@WWEUniverse) June 25, 2020- डकोटा काई और रेचल गोंजेल ने कैसी केटिंजारो और केडन कार्टर को हराया। डकोटा ने विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने के संकेत दिए। - कैरियन क्रॉस ने ब्रोंसन रीड को सबमिशन की मदद से हराया। - रिया रिप्ली ने आलिया को एक सिंगल्स मैच में हराया। - डेक्स्टर लुमिस ने रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग को हराया। लुमिस ने राइली को भी सबमिशन में फंसाया लेकिन वो किसी तरह वहां से भाग गए। - रॉबर्ट स्टोन ने वीडियोकॉल पर कहा कि अगले हफ्ते अगर वो और आलिया मिलकर रिया रिप्ली को हरा देते हैं तो रिया फिर रोबर्ट स्टोन ब्रांड का हिस्सा बन जाएगी। - कीथ ली ने फिन बैलर और जॉनी गर्गानो को ट्रिपल थ्रेट मैच में हराकर अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया। अब वो 8 जुलाई को एडम कोल के खिलाफ विनर टेक्स ऑल मैच का हिस्सा बनेंगे। There can only be one. #WWENXT @RealKeithLee @AdamColePro pic.twitter.com/mZI2u2oenS— WWE NXT (@WWENXT) June 25, 2020इस प्रकार से NXT के एपिसोड का अंत देखने को मिला। ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने पुश मिलने के पहले खराब बुकिंग का सामना किया