NXT का एपिसोड बढ़िया साबित हुआ। WWE ने NXT के एपिसोड के लिए कुछ बड़ी चीज़ें तय कर दी थी लेकिन इसके आलावा भी कुछ खास मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। कहा जा सकता है कि WWE ने बढ़िया तरह से शो को बुक किया। खैर, आइये NXT के एपिसोड में हुए सभी मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों पर नजर डालते हैं। WWE NXT रिजल्ट्स:- डकोटा काई ने रिया रिप्ली को हराया और अब उन्हें NXT विमेंस टाइटल मैच मिलेगा। मैच में मर्सिडीज मार्टिंज़ की इंटरफेरेंस देखने को मिली और इस वजह से रिया को हार मिली। - ब्रोंसन रिड ने शेन थॉर्न को सिंगल्स मैच में हराकर जीत दर्ज की। - फुल सेल में एंट्री लेते समय टायलर ब्रीज़ और फेंडेंगो पर लिगाडो डेल फैंटासमा ने हमला किया और उन्हें किडनैप कर लिया। - डेमियन प्रीस्ट ने ट्रिपल थ्रेट मैच में ओनी लोर्कन और रिज हॉलैंड को हराया। अब वो नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियनशिप लैडर मैच का हिस्सा रहने वाले हैं। मैच में रिज हॉलैंड का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्हें देखकर लग रहा है कि कंपनी को अगला ब्रॉक लैसनर मिल चूका है।THIS is how you make a debut on the black-and-gold brand!@RidgeWWE is going to fit in well here. #WWENXT #WeAreNXT @ONEYLORCAN pic.twitter.com/e7jnvydaXu— WWE NXT (@WWENXT) August 6, 2020 ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam इतिहास के तीन सबसे खराब मेन इवेंट्स- कीथ ली ने कैमरॉन ग्रिम्स को नॉन-टाइटल मैच में हराया। मैच के बाद स्क्रीन पर कैरियन क्रॉस नजर आए। - विलियम रीगल ने बताया कि डेक्सटर लुमिस चोट के कारण लैडर मैच का हिस्सा नहीं रहेंगे। इस वजह से जो भी सुपरस्टार क्वालीफायर मैचों में पिन नहीं हुआ था, उसे एक और मौका मिलेगा। - सैंटोस इस्कोबर और उनके साथियों ने फिर टायलर ब्रीज़ और फेंडेंगो पर हमला किया और बताया कि उन्होंने लूचा लिब्रे का मजाक बनाया था।- डेमियन प्रीस्ट और ब्रोंसन रिड के बीच बहस देखने को मिली और अब अगले हफ्ते दोनों का मैच होगा।- टेगन नॉक्स ने इंडी हार्टवेल को सिंगल्स मैच में पराजित किया।- इम्पीरियम ने काफी सारी इंटरफेरेंस का फायदा उठाकर अनडिस्पुटेड एरा को हराया और टाइटल्स को डिफेंड किया। मैच में पैट मैकअफी की वजह से टीम की हार हुई थी। एडम कोल और पैट के बीच बहस हुई और इस दौरान पैट ने कोल को धराशाई किया।It was good while it lasted...#WWENXT #NXTTagTitles @PatMcAfeeShow @AdamColePro pic.twitter.com/gvljwARGHg— WWE NXT (@WWENXT) August 6, 2020इस प्रकार से NXT के एपिसोड का अंत देखने को मिला। ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने द अंडरटेकर को हराया लेकिन वो टॉप स्टार नहीं बने