WWE के पूर्व चैंपियन ने Brock Lesnar को अपना मिस्ट्री पार्टनर बनाने के दिए संकेत, इस बड़े फैक्शन को तबाह कर सकते हैं द बीस्ट

Pankaj
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को लेकर आई प्रतिक्रिया

Brock Lesnar: WWE Raw में पिछले हफ्ते ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने वापसी कर धमाल मचा दिया था। लैसनर ने बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। लैसनर को अब NXT में जाने का ऑफर भी मिल गया है। NXT सुपरस्टार कैमरन ग्रिम्स (Cameron Grimes) ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है। ग्रिम्स ने जो कहा है अगर वो हो गया तो फिर ये फैंस के लिए आजतक का सबसे बड़ा सरप्राइज होगा।

Ad

WWE NXT सुपरस्टार कैमरन ग्रिम्स ने सोशल मीडिया पर दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Joe Gacy फैक्शन के साथ इस हफ्ते ग्रिम्स का मुकाबला होगा। 6 मैन टैग टीम मैच में Joe Gacy के फैक्शन से लड़ने के लिए ग्रिम्स को दो साथी चाहिए। ग्रिम्स को कई पार्टनर मिल जाएंगे लेकिन उन्होंने ब्रॉक लैसनर का नाम लिया है। ग्रिम्स ने संकेत दिए है कि NXT में आकर Joe Gacy के फैक्शन को लैसनर तबाह कर सकते हैं। ग्रिम्स के अनुसार उन्हें ब्रॉक लैसनर के होते हुए दो पार्टनर की जरूरत नहीं है। उन्होंने लैसनर के अगले Raw एपीयरेंस की पोस्ट पर अपना जवाब दिया। उनकी इस बात से लग रहा है कि लैसनर उनके मिस्ट्री पार्टनर हो सकते हैं।

Ad

Summerslam 2022 में रोमन रेंस और लैसनर के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था। इस मैच में लैसनर की हार हुई थी। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में लैसनर ने लैश्ले के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। लैसनर की वजह से लैश्ले अपनी यूएस चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ हार गए थे। लैसनर की वापसी देखकर फैंस बहुत खुश हुए थे। WWE ने ये अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था।

Crown Jewel 2022 का आयोजन 5 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। लैसनर और लैश्ले का मुकाबला इस शो में फैंस को देखने को मिल सकता है। इस हफ्ते Raw में लैसनर नज़र आएंगे। अब लैसनर और लैश्ले की राइवलरी यहां भी देखने को मिलेगी। बॉबी अपना बदला लेने के मूड में होंगे। WWE ने भी इन दोनों की राइवलरी को बिल्ड करने के लिए कुछ ना कुछ प्लानिंग की होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications