"Roman Reigns से अनुमति लेकर आओ", फेमस WWE Superstar ने मौजूदा चैंपियंस का बनाया मजाक

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस और द उसोज़ पर निशाना साधा
WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस और द उसोज़ पर निशाना साधा

WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ (The Usos) एक अलग ही स्तर पर काम कर रहे हैं। रोमन रेंस के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। द उसोज़ के पास इस समय रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) टैग टीम चैंपियनशिप है। रेंस और उसोज़ Raw और SmackDown के एपिसोड में नजर आते रहते हैं।

Ad

हाल ही में NXT के उभरते हुए स्टार ग्रेसन वॉलर ने रोमन रेंस और द उसोज़ का मजाक बनाने की कोशिश की है। NXT 2.0 के अंतिम एपिसोड में वॉलर का Anoa'i परिवार के सदस्य सोलो सिकोआ के साथ कंफ्रंटेशन देखने को मिला था। इसी दौरान वॉलर ने कहा था कि उन्हें सिकोआ के परिवार या खून के रिश्ते से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने यहां ब्लडलाइन के बारे में बात की थी और इसी वजह से द उसोज़ ने ट्विटर पर वॉलर को चेतावनी दी। मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस ने NXT में आने और वॉलर को सबक सिखाने के बारे में बात की थी। हालांकि, वॉलर ने इसपर जबरदस्त तरीके से जवाब दिया और द उसोज़ की बेइज्जती कर दी। उन्होंने ट्वीट के जवाब में लिखा:

"ध्यान रहें कि आप NXT में काम करने के लिए रोमन रेंस की अनुमति लेना नहीं भूलें।"
Ad

रोमन रेंस पूरी तरह से ब्लडलाइन को कंट्रोल करते हैं। द उसोज़ से जुड़ा हर निर्णय वो लेते हैं और इसी वजह से NXT सुपरस्टार ने उसोज़ पर निशाना साधा है। उन्हें एक तरह से रोमन रेंस की भी बेइज्जती की है क्योंकि वो उसोज़ को अपने अनुसार से काम नहीं करने देते हैं।

WWE फैंस ने ग्रेसन वॉलर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी:

Ad
Ad
Ad

रोमन रेंस शायद ही NXT 2.0 में नजर आएंगे लेकिन द उसोज़ जरूर इस शो में आ सकते हैं। कुछ समय पहले डॉल्फ ज़िगलर और एजे स्टाइल्स ने मेन रोस्टर से जाकर NXT में काम किया था। अपोलो क्रूज हाल ही में NXT ब्रांड का हिस्सा बने हैं। द उसोज़ भी इसी तरह समय आने पर SmackDown से NXT में जा सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications