फेमस WWE Superstar ने अपने लुक में किया बहुत बड़ा बदलाव, फेमस फैक्शन की बेइज्जती करते हुए बनाया मजाक

WWE स्टार्स ने समय-समय पर अपने लुक में बदलाव करते रहते हैं
WWE स्टार्स समय-समय पर अपने लुक में बदलाव करते रहते हैं

Jacy Jayne: WWE स्टार्स अपने कैरेक्टर को फ्रेश रखने के लिए लगातार बदलाव करते रहते हैं। इस चेंज की वजह से फैंस का ध्यान भी उन स्टार्स की तरफ जाता है। हाल में ही एक और WWE स्टार ने अपने लुक में बदलाव किया है। NXT स्टार जेसी जेन (Jacy Jayne) ने अपने नए लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस चेंज के बाद फैंस उनके फ्यूचर को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

Ad

NXT में कभी थिया हेल, चेस यू फैक्शन का पार्ट हुआ करती थीं। इस दौरान वो ब्रांड की सबसे बड़ी बेबीफेस के रूप में नज़र आ रही थी। हाल में वो जेसी जेन के साथ नज़र आ रही है। जेसी जेन इससे पहले मैंडी रोज के टॉक्सिक अट्रैक्शन ग्रुप का हिस्सा थीं। कई WWE फैंस का मानना है कि इस समय थिया हेल, जेसी जेन से काफी ज्यादा प्रभावित हैं, इसी वजह से वो पूर्व NXT विमेंस चैंपियन के साथ समय बीता रही हैं। इसके अलावा वो अपनी क्लासेज को भी मिस कर रही हैं।

हाल में ही जेसी जेन ने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में चेस यू की बेइज्जती करते हुए उनके स्लोगन में अपना नाम उपयोग किया। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए मजाक बनाया और लिखा,

'1, 2.. जेसी यू!'
Ad

Jacy Jayne के साथ Thea Hail को हो सकता है WWE में फायदा

अपने NXT रन के दौरान जेसी जेन ने खुद को साबित है। टॉक्सिक अट्रैक्शन के साथ भी उनके वर्क को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। WWE से जुड़ने से पहले उन्होंने इंडी प्रमोशन्स में भी काफी ज्यादा वर्क किया है। वो दो बार ACW विमेंस चैंपियनशिप और एक बार WXW विमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। NXT में भी उन्होंने विमेंस टैग टीम का टाइटल अपने नाम किया है। ऐसे में थिया हेल को भी जेसी जेन के साथ जुड़ने से काफी ज्यादा फायदा हो सकता है।

थिया हेल इस समय NXT में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस वजह से वो जेसी जेन से काफी कुछ सीख सकती हैं। इसके अलावा अपने कैरेक्टर पर भी वो वर्क कर सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications