WWE में Roman Reigns के भाई की मेडिकल कंडीशन खराब, दिल दुखा देने वाला अपडेट आया सामने

wwe
WWE सुपरस्टार को लेकर बुरी खबर (Photo: WWE.com)

Jey Uso Health Update: WWE सुपरस्टार और रोमन रेंस के भाई जे उसो (Jey Uso) के लिए पिछले हफ्ते Raw का एपिसोड कुछ खास नहीं रहा था। वो शुरूआत में हुए सीएम पंक के सैगमेंट में नज़र आए। उन्होंने और सैमी ज़ेन ने मिलकर सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच हुए ब्रॉल को रोका। बाद में शो के दौरान बैकस्टेज किसी ने उनके ऊपर हमला कर दिया। अचानक किसी के द्वारा किए गए हमले से सभी चौंक गए थे। ये अटैक इतना खतरनाक था कि वो इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में नज़र नहीं आए। हालांकि, शो में उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया गया।

Ad

जे उसो पिछले कुछ समय से रेड ब्रांड में अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कुछ शानदार मैच दिए। अपने आपको उन्होंने सिंगल्स स्टार के रूप में अब स्थापित कर लिया है। जे ने ब्रॉन ब्रेकर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीती। अपने 14 साल के करियर में पहली बार उन्होंने ये कारनामा किया। हालांकि, उनका टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चला। ब्रेकर ने उन्हें हराकर टाइटल वापस ले लिया। कुछ समय पहले रोमन रेंस और जिमी उसो के साथ उनका रीयूनियन देखने को मिला था।

खैर जे उसो की हेल्थ को लेकर सभी चिंता में थे क्योंकि अटैक के बाद उन्हें लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया था। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जो टेसिटोर और वेड बैरेट के माध्यम से WWE ने जे की स्थिति की ऑफिशियल पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनकी मेडिकल कंडीशन अभी सही नहीं है और इस वजह से ही वो शो में मौजूद नहीं हैं। उनकी इंजरी के बारे में खुलासा नहीं किया गया लेकिन ये पक्का हो गया है कि चोट से अभी तक वो उबर नहीं पाए हैं।

Ad

WWE Saturday Night's Main Event में होगा बड़ा मुकाबला

Raw के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने बताया कि जे उसो के ऊपर उन्होंने ही अटैक किया था। पिछले हफ्ते मैकइंटायर ने शो के अंत में आकर सैमी ज़ेन को भी धराशाई किया था। दोनों के बीच अब मुकाबले का ऐलान भी कर दिया गया है। फैंस को Saturday Night's Main Event में दोनों की खतरनाक टक्कर देखने को मिलेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications