WWE में Roman Reigns, Solo Sikoa या The Rock, जानिए मौजूदा समय में The Bloodline को अंदर से कौन कंट्रोल कर रहा है?

'पूर्व WWE चैंपियन द ब्लडलाइन के गुप्त लीडर हो सकते हैं'

The Rock Possibly Leader Bloodline: WWE में द ब्लडलाइन फैक्शन को इस समय सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) लीड कर रहे हैं। हालांकि, ग्रुप में काफी उथल-पुथल मची हुई है। अब WWE पैनलिस्ट सैम रॉबर्ट्स (Sam Roberts) ने पूर्व WWE चैंपियन को द ब्लडलाइन का गुप्त लीडर बताया है। रॉबर्ट्स का मानना है कि द रॉक के कंट्रोल में सोलो सिकोआ हो सकते हैं।

Ad

WrestleMania 40 में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया था। इसके बाद वो ब्रेक पर चले गए। उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन में काफी बदलाव हुए हैं। सोलो सिकोआ ने पहले जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया। बाद में उन्होंने टामा टोंगा और टोंगा लोआ को फैक्शन में शामिल किया। हालांकि, रोमन और द रॉक मेनिया के बाद से एक्शन से दूर हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि सोलो और रोमन के बीच आने वाले समय में मतभेद होंगे। पॉल हेमन भी सोलो के निर्णयों से खुश नहीं हैं। Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर सैम रॉबर्ट्स ने एक दिलचस्प चीज जाहिर करते हुए द रॉक को द ब्लडलाइन के गुप्त लीडर के रूप में प्रकट किया। उनका कहना है कि ग्रुप में टामा टोंगा और टोंगा लोआ को शामिल करने का फैसला भी द रॉक का हो सकता है। रॉबर्ट्स के अनुसार,

क्या ये एक ऐसा सिनेरियो है जहां द रॉक ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं? द रॉक ऑफशूट है। शायद वो टोंगा, हाकू को ब्लडलाइन में लाने के पक्ष में हों। वो शायद इनका स्वागत करना चाहते हैं। शायद द रॉक के कहने पर सोलो काम कर रहे हैं।

youtube-cover
Ad

WWE में द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में आगे आएगा मजा

द ब्लडलाइन की स्टोरी ने अब नया मोड़ ले लिया है। सोलो सिकोआ का काम पॉल हेमन को पसंद नहीं आ रहा है। कुछ लोगों ने तो इसे नई ब्लडलाइन का नाम दे दिया है। अब सोचिए जब रोमन रेंस वापसी करेंगे तब क्या होगा। स्टोरी में कहीं ना कहीं और बवाल मच जाएगा। सिकोआ और रेंस के बीच नई स्टोरीलाइन की शुरूआत देखने को मिल सकती है। हालांकि, अभी तक रेंस की वापसी को लेकर कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट में जरूर कहा गया था कि वो जुलाई में वापसी कर सकते हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications