Royal Rumble को लेकर WWE के विवादित प्लान का खुलासा, दिग्गज को छोड़नी पड़ी थी कंपनी; बड़े रहस्य से उठा पर्दा

WWE, Royal Rumble 2025, Ronda Rousey, Tj Wilson, Vince Mcmahon,
रोंडा राउज़ी का Royal Rumble विजेता बनना फैंस को पसंद नहीं आया था (Photo: WWE.com)

Royal Rumble Controversial Plan: हाल ही में Royal Rumble को लेकर WWE के विवादित प्लान का खुलासा किया गया। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व WWE सुपरस्टार के हाथों Royal Rumble मैच में शामिल सभी रेसलर्स को एलिमिनेट कराए जाने का प्लान था। इस विवादित प्लान की वजह से दिग्गज को WWE भी छोड़ना पड़ गया था। बता दें, यह सुपरस्टार रोंडा राउज़ी (Ronda Rousey) हैं जिन्हें दिग्गज टीजे विल्सन (TJ Wilson) ने Royal Rumble मैच में काफी खतरनाक दिखाने का प्लान बनाया था। हालांकि, विल्सन को यह प्लान बनाना भारी पड़ गया था।

Ad

Fightful Select की रिपोर्ट में इस रहस्य से पर्दा उठा। टीजे विल्सन ने 2022 विमेंस Royal Rumble मैच में शामिल 29 रेसलर्स को रोंडा राउज़ी के हाथों एलिमिनेट कराने का प्लान तैयार किया था। बता दें, यह रोंडा का करीब ढाई सालों में पहला मैच होने वाला था। रिपोर्ट के मुताबिक, विंस मैकमैहन, राउज़ी के हाथों इसलिए सभी सुपरस्टार्स को एलिमिनेट कराना चाहते थे क्योंकि वो फुल टाइम शेड्यूल पर काम करने वाली थीं। हालांकि, इस प्लान को कैंसिल कर दिया गया था और रोंडा राउज़ी को 2022 Royal Rumble मैच में 28वें नंबर पर एंट्री कराई गई थी।

रोंडा ने इस मुकाबले में 10 मिनट समय बिताया था और 4 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट करते हुए Royal Rumble विजेता बन गई थीं। रिपोर्ट की माने तो टीजे विल्सन को काफी समय तक WWE से बाहर रहना पड़ा था। ऐसा इसलिए है क्योंकि टीजे को Royal Rumble को लेकर बनाए बेकार प्लान की वजह से बैकस्टेज रहने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद इस मुकाबले को प्रोड्यूस करने के लिए फिट फिनले को लाना पड़ा था।

Ad

विंस मैकमैहन और रोंडा राउज़ी दोनों ही अब WWE का हिस्सा नहीं हैं

विंस मैकमैहन ने जून 2022 में WWE चेयरमैन का पद छोड़ते हुए रिटायरमेंट ले लिया था। विंस असल जिंदगी में विवादों में फंस गए थे। इस वजह से उन्हें WWE इतिहास से गायब कर दिया गया है और अब वो कंपनी का हिस्सा नहीं हैं। रोंडा राउज़ी भी अब WWE का हिस्सा नहीं हैं और उन्होंने अक्टूबर 2023 में कंपनी छोड़ दी। रोंडा ने अपना आखिरी मैच SummerSlam 2023 में लड़ा था। इस इवेंट में शेना बैज़लर ने राउजी को MMA रूल्स मैच में हराया था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications