WWE SummerSlam: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन (Liv Morgan) को समरस्लैम (Summerslam) में एक बड़ा मैच मिल सकता है। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि मॉर्गन मनी इन द बैंक (Money in the Bank) मैच जीतने वाली हैं, लेकिन उन्होंने सारी चुनौतियां पार करते हुए ब्रीफकेस अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने चतुराई के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के खिलाफ कैशइन कर लिया और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया।रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर के डेव मेल्टजर के मुताबिक अब मॉर्गन को राउजी के खिलाफ बड़ा टाइटल डिफेंस करने का मौका दिया जा सकता है। मेल्टजर ने कहा,"फिलहाल SummerSlam के लिए लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी को लेकर प्लान है और इससे मुझे काफी हैरानी भी हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि दोनों के बीच कोई दुश्मनी नहीं है। रोंडा ने टाइटल गंवाने के बाद उन्हें गले से लगाया था और रिंग से बाहर जाकर उन्हें अपने मोमेंट का लुत्फ लेने दिया था।"मेल्टजर ने शार्लेट फ्लेयर की वापसी से भी इंकार नहीं किया है। उनका मानना है कि फ्लेयर वापसी कर सकती हैं और SummerSlam में उन्हें टाइटल मैच लड़ने का मौका दिया जा सकता है। उन्होंने कहा,यह रोचक बात है कि लगभग हर किसी ने यह सोच रखा था कि SummerSlam में शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच मैच होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।LIV Morgan@YaOnlyLivvOnceWE DID IT 🖤 twitter.com/wwe/status/154…WWE@WWETonight, we LIV FOREVER.@YaOnlyLivvOnce #MITB #AndNew414393445Tonight, we LIV FOREVER.@YaOnlyLivvOnce #MITB #AndNew https://t.co/Y28v3rFW4oWE DID IT 🖤✨ twitter.com/wwe/status/154…रोंडा राउजी ने थमाया था लिव मॉर्गन को WWE SmackDown विमेंस टाइटलरोंडा राउजी के खिलाफ टाइटल जीतने के बाद मॉर्गन के साथ जो हुआ उसकी कल्पना शायद उन्होंने भी नहीं की होगी। रोंडा ने उन्हें अपने हाथों से टाइटल थमाते हुए गले लगाया था। इसके बाद उन्होंने मॉर्गन का हाथ भी ऊपर उठाया था और उनकी पीठ थपथपाते हुए रिंग से बाहर चली गई थीं। यह मोमेंट फैंस को भी काफी ज्यादा पसंद आया था। WWE@WWELIV MORGAN IS YOUR NEW #SMACKDOWN WOMEN'S CHAMPION!!!!!!!!!!!@YaOnlyLivvOnce #MITB208615244LIV MORGAN IS YOUR NEW #SMACKDOWN WOMEN'S CHAMPION!!!!!!!!!!!@YaOnlyLivvOnce #MITB https://t.co/TY6C2pMCx0मॉर्गन के लिए यह जीत लंबे समय से देखी जा रही थी, लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि वह कितने दिनों तक SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को अपने पास संभाल पाती हैं। खास तौर से फीमेल रोस्टर में तमाम बेहतरीन सुपरस्टार्स की मौजूदगी से उनका काम कठिन होने वाला है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।