WWE ने Roman Reigns के ब्लॉकबस्टर मैच का बनाया प्लान; फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें पूरी डिटेल 

WWE
WWE Survivor Series में हो सकता है रोमन रेंस का बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Possible Match: WWE SummerSlam में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने धमाकेदार वापसी की और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की नई ब्लडलाइन के खिलाफ दुश्मनी की शुरुआत की। इस बीच कंपनी द्वारा रेंस के ब्लॉकबस्टर मैच को लेकर बनाए गए प्लान को अहम जानकारी सामने आई है।

Ad

WrestleMania XL में मिली हार के बाद रेंस सीधे SummerSlam 2024 में दिखाई दिए, जहां उन्होंने ब्लडलाइन रूल्स मैच में दखल दिया। रेंस ने इस बीच दो मौकों पर सोलो सिकोआ और टीम की हालत खराब की। हालांकि, पिछले हफ्ते SmackDown में जेकब फाटू के आने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई और रेंस की हालत पहली बार खराब दिखाई दी है।

Ad

अब PWN ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी सोलो और रोमन रेंस की टीम के बीच मैच प्लान कर रही है। उनके मुताबिक WWE Survivor Series 2024 में टीम सोलो सिकोआ vs टीम रोमन रेंस के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच के लिए प्लानिंग शुरू हो गई है और निश्चित तौर पर फैंस के लिए भी यह बड़ी खुशखबरी है।

अभी के हिसाब से ऐसा लग रहा है कि सोलो सिकोआ की टीम वो खुद, टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू हो सकते हैं। दूसरी तरफ रोमन रेंस की टीम में उनके अलावा जिमी, जे उसो और सैमी ज़ेन हो सकते हैं। हालांकि, रेंस अपने पूर्व साथियों को किस तरह अपने साथ वापस लाते हैं इसके ऊपर सभी की नज़र होने वाली है।

WWE WrestleMania XL में हुई थी रोमन रेंस की बादशाहत का अंत

रोमन रेंस ने WWE WrestleMania XL के नाईट 2 में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए ब्लडलाइन रूल्स मैच लड़ा था। इस मुूकाबले में जे उसो, जिमी उसो, सोलो सिकोआ, जॉन सीना, सैथ रॉलिंस, द रॉक और द अंडरटेकर जैसे रेसलर्स का दखल देखने को मिला था।

अंत में रोड्स ने रेंस पर क्रॉस रोड्स लगाने के बाद पिन किया और इस मैच को जीतते हुए 1316 दिनों बाद ट्राइबल चीफ की बादशाहत का अंत किया। एक तरफ SmackDown में बतौर चैंपियन कोडी अलग-अलग सुपरस्टार्स के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ रोमन रेंस वापसी के बाद अपने परिवार से ही लड़ रहे हैं।

Survivor Series में ब्लडलाइन vs ब्लडलाइन मैच देखना काफी दिलचस्प होगा और उम्मीद की जा सकती है कि एक बार सोलो से निपटने के बाद रेंस अपना ध्यान फिर से कोडी रोड्स और अपने टाइटल पर लगा सकते हैं। आने वाले महीने कंपनी और फैंस के लिए बहुत खास होने वाले हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications