WWE सुपरस्टार Seth Rollins को लेकर बड़ा अपडेट, फैंस को मिल सकता है धमाकेदार तोहफा

WWE
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर अच्छी खबर (Photo: WWE.com)

Update On Seth Rollins New Documentary: WWE में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का बहुत बड़ा नाम है। लंबे समय से वो यहां पर काम कर रहे हैं। टॉप सुपरस्टार्स की लिस्ट में उनका नाम आता है। रॉलिंस को फैंस का जबरदस्त समर्थन भी मिलता है। जहां पर भी वो जाते हैं वहां पर अपना नाम बना लेते हैं। इस समय WWE से रॉलिंस दूर चल रहे हैं। हालांकि, रेसलिंग जगत में उनकी चर्चा होती रहती है। आए दिन उन्हें लेकर कुछ ना कुछ बड़ा अपडेट सामने आता है। अब सैथ को लेकर एक रिपोर्ट में बड़ी बात सामने आ रही है।

Ad

Money in the Bank 2024 से सैथ रॉलिंस ने WWE में कोई मैच नहीं लड़ा है। SummerSlam 2024 में ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक के बीच सिंगल्स मुकाबला हुआ था। इस मैच में रॉलिंस ने गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाई थी। मैच के दौरान पंक ने सैथ के ऊपर अटैक किया था। हालांकि, अंत में ड्रू को शानदार जीत मिली। कहा जा रहा है कि इस समय किसी इंजरी के कारण वो एक्शन से दूर चल रहे हैं। हालांकि, इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

Xero News ने अब सैथ रॉलिंस को लेकर एक रिपोर्ट साझा की है, जो निश्चित रूप से उनके फैंस को खुश करेगी। रिपोर्ट के अनुसार WWE अगले साल उनकी डॉक्यूमेंट्री बनाने का प्लान कर रही है। अब सोचिए ऐसा हुआ तो कितना अच्छा रहेगा। डॉक्यूमेंट्री के जरिए उनके करियर से जुड़े कई खुलासे हो सकते हैं। ये WWE यूनिवर्स के लिए बहुत बड़ा तोहफा हो सकता है।

Ad

WWE Raw में सैथ रॉलिंस के ऊपर हुआ था भयानक हमला

SummerSlam 2024 के बाद Raw का पहला एपिसोड सैथ रॉलिंस के लिए अच्छा नहीं रहा था। वो सीएम पंक से टकराने वाले थे लेकिन ब्रॉन्सन रीड ने उनके ऊपर खतरनाक हमला कर दिया था। बाद में जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने बताया कि उनकी कुछ पसलियां टूट गई हैं। हालांकि, इसके बाद रॉलिंस की हेल्थ को लेकर कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। शायद वो अपनी किसी पुरानी इंजरी को सही कराने के लिए WWE टीवी से दूर गए हैं। सैथ की वापसी कब होगी इसके बारे में अभी तक कोई क्लियर अपडेट सामने नहीं आया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications