WWE में जिसने किया Roman Reigns का वर्चस्व खत्म, उसी दिग्गज के साथ एक बार फिर होगा मैच? जानिए कब और कहां होगा आमना-सामना

WWE
WWE सुपररस्टार रोमन रेंस को लेकर आई जानकारी (Photos: WWE.com)

Plans For Roman Reigns vs Cody Rhodes: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) की राइवलरी ने फैंस का दिल जीता। WrestleMania 39 और 40 में दोनों के बीच मुकाबला हुआ। पिछले साल मेनिया में कोडी जीत हासिल करने में नाकाम रहे लेकिन इस साल उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस बार रोड्स ने रोमन के 1316 दिनों को टाइटल रन का अंत किया। अब दोनों के तीसरी बार आमने-सामने आने को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई है।

Ad

कोडी ने पिछले साल का Royal Rumble जीतकर मेनिया में रोमन को चुनौती दी थी। नंबर्स गेम्स के कारण रोड्स चैंपियन बनने में नाकाम रहे। इस साल जे उसो, सैथ रॉलिंस, जॉन सीना और द अंडरटेकर ने उनका साथ दिया और वो नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन गए।

Ad

कोडी रोड्स फिर से रोमन रेंस का सामना करने के लिए तैयार हैं। मेनिया के बाद एक इंटरव्यू में ये बात वो कह चुके हैं। WWE यूनिवर्स भी दोनों के बीच एक बार फिर मुकाबला देखना चाहता है। Xero News के मुताबिक ये मैच जल्द ही देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार नेटफ्लिक्स एरा में एंट्री करने से पहले इस साल सऊदी अरब में दोनों के बीच मुकाबला होगा। आपको बता दें 2 नवंबर को सऊदी में Crown Jewel प्रीमियम इवेंट का आयोजन होगा।

WWE रिंग में कब होगी रोमन रेंस की वापसी?

WrestleMania 40 में हार के बाद से रोमन रेंस की अभी तक WWE रिंग में वापसी नहीं हुई है। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ नई ब्लडलाइन तैयार कर चुके हैं। सिकोआ के साथ मौजूदा समय में ब्लडलाइन में टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू हैं। ये सभी ब्लू ब्रांड में काफी बवाल मचा रहे हैं।

सिकोआ ने अपने आपको ट्राइबल चीफ का पद दे दिया है। वो अपने साथियों से खुद को एक्नॉलेज भी करा चुके हैं। पॉल हेमन ने ऐसा नहीं किया और इसकी सजा उन्हें मिली। ब्लडलाइन ने उनके ऊपर तगड़ा अटैक कर फैक्शन से बाहर कर दिया। बड़ी बात है कि रेंस को भी सोलो ललकार चुके हैं। अब सभी रेंस की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। SummerSlam 2024 में उनकी वापसी देखने को मिल सकती है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications