WWE में Roman Reigns की होगी बल्ले-बल्ले, दांव पर लगेगी ब्लडलाइन चैंपियनशिप? बहुत जल्द मिल सकता है तोहफा

WWE
WWE में ब्लडलाइन को मिल सकता है सरप्राइज (Photo: WWE.com)

WWE Planning Introduce New Championship: WWE में पिछले कुछ सालों से ब्लडलाइन का जलवा चल रहा है। आए दिन इसकी स्टोरी में कोई ना कोई नया मोड़ आते रहता है। कंपनी ने भी शानदार अंदाज में बुकिंग कर फैंस का उत्साह बनाए रखा है। सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन बना ली है। उनकी राइवलरी रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ चल रही है। खैर अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसके बारे में जानकर WWE यूनिवर्स को खुश होगी। कहा जा रहा है कि कंपनी द्वारा ब्लडलाइन के लिए एक विशेष चैंपियनशिप शुरू की जा सकती है। बड़ी बात ये है कि संभवत: इसे बहुत जल्दी लाया जाएगा। रेंस और सिकोआ की अब बल्ले-बल्ले हो सकती है।

Ad

साल 2020 में रोमन रेंस ने पॉल हेमन के साथ मिलकर ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण किया था। इसके बाद उनके साथ द उसोज़ आए। बाद में सैमी ज़ेन, सोलो सिकोआ और द रॉक का जलवा भी फैक्शन में देखने को मिला। WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद रेंस ब्रेक पर चले गए थे। सिकोआ ने ग्रुप को आगे बढ़ाने का काम किया। हालांकि, उन्होंने काया पलट कर अपनी नई ब्लडलाइन बना ली। SummerSlam 2024 में रेंस ने वापसी कर सोलो के ऊपर हमला किया था। तब से इनकी फ्यूड में काफी कुछ देखने को मिल चुका है।

WrestleVotes पर जॉयवोट्स और टीसी ने इस बात पर चर्चा की कि कंपनी ने 6 जनवरी, 2025 के बाद ब्लडलाइन के लिए क्या प्लान बनाया है। आप सभी जानते हैं कि Raw के Netflix डेब्यू पर रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने वाला है, जिसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर होगी। उला फाला को ब्लडलाइन में एक खास प्राइज के रूप में स्थान दिया गया है। जॉयवोट्स और टीसी ने बताया कि WWE संभवत: बहुत जल्दी ट्राइबल चीफ चैंपियनशप शुरू करने जा रहा है। ऐसा लगता है कि ट्राइबल चीफ कॉम्बैट मैच विजेता को ये टाइटल दिया जाएगा। बड़ी बात ये है कि इसे कहानी को आगे बढ़ाने के लिए भी पेश किया जा सकता है।

Ad

WWE Raw Netflix डेब्यू में होने वाले मैच में किसकी होगी जीत?

ट्राइबल कॉम्बैट मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच तगड़ा मुकाबला होगा। पिछले हफ्ते इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। देखना होगा कि कौन मुकाबले में जीत हासिल करता है। मौजूदा समय में फैंस का पूरी तरह समर्थन रोमन के साथ है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications