Money in the Bank से पहले WWE में छाई खुशी की लहर, धमाकेदार शो के बाद Raw की व्यूअरशिप में आया जबरदस्त उछाल

WWE
WWE Raw के एपिसोड में दिखा तगड़ा एक्शन (Photos: WWE.com)

Raw Viewership Revealed: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते अच्छा रहा। शो में कई चीजें देखने को मिलीं। Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले ये रेड ब्रांड का अंतिम एपिसोड था। फैंस को इसमें तगड़ा एक्शन भी देखने को मिला। खैर इस इवेंट की व्यूअरशिप भी अब सामने आ गई है।

Ad

अप्रैल में WrestleMania XL के बाद रेड ब्रांड का पहला शो धमाकेदार रहा था और व्यूअरशिप भी तगड़ी रही थी। इसके बाद से लगातार Raw की व्यूअरशिप में गिरावट देखने को मिली। शो अच्छे रहे लेकिन कंपनी को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। WWE को बिजनेस के मामले में भी नुकसान हुआ लेकिन अब ये मामला सही होते हुए दिख रहा है।

पिछले हफ्ते Raw की व्यूअरशिप 1.814 मिलियन थी। इस हफ्ते आंकड़ों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और व्यूअरशिप 1.878 मिलियन रही। Money in the Bank के लिहाज से देखा जाए तो ये WWE के लिए अच्छी खबर है।

Ad

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ?

WWE Raw की शुरूआत इस हफ्ते जे उसो ने की थी। उन्होंने Money in the Bank लैडर मैच जीतने का दावा किया। उनके सैगमेंट में चैड गेबल भी नज़र आए। गेबल को Wyatt Sick6 ने भी परेशान किया। इसके अलावा शो में कुछ तगड़े मैच भी देखने को मिले। शो में मौजूद सभी स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता।

लिव मॉर्गन ने भी ज़ेलिना वेगा को हराकर अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप रिटेन की। हालांकि, इस मैच में उन्हें डॉमिनिक की वजह से जीत मिली। सैथ रॉलिंस के सैगमेंट में भी बवाल मचा। डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के बीच भी बहस देखने को मिलीं। मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर, शेमस और इल्या ड्रैगूनोव के बीच Money in the Bank के लिए क्वालीफाइंग मैच हुआ।

तीनों स्टार्स ने फैंस को बहुत ही जबरदस्त मैच दिया। खासतौर पर इल्या ने तगड़ा एक्शन इस मुकाबले में दिखाया। अंत में ड्रू ने जीत हासिल की। खैर WWE को अब ये मोमेंटम बरकरार रखना होगा। अगले महीने SummerSlam 2024 का भी आयोजन होगा। इस लिहाज से रेड ब्रांड के आने वाले सभी एपिसोड काफी महत्वपूर्ण होंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications