WWE Raw: WWE रॉ (Raw) का आखिरी एपिसोड काफी ज्यादा खास साबित हुआ था। दरअसल, इस शो में ड्राफ्ट (Draft 2023) का आयोजन देखने को मिला था। आधे सुपरस्टार्स को यहां अपने भविष्य के बारे में जानकारी मिली। शो में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) समेत कई बड़े रेसलर्स नज़र आए थे। इसके बावजूद रेटिंग्स के मामले में कंपनी को संघर्ष करना पड़ा है। ShowBuzzDaily और Wrestlenomics के अनुसार Raw के आखिरी एपिसोड की औसतन व्यूअरशिप 1.77 मिलियन रही। सभी को उम्मीद थी कि Draft के आयोजन से रेटिंग्स के मामले में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, पिछले हफ्ते के मुकाबले 2% तक की गिरावट देखने को मिली है। WWE को थोड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। Wrestlenomics@wrestlenomicsWWE Raw last night on USA Network (8-11pm):1,778,000 viewersP18-49 rating: 0.54#5 cable original in P18-49 patreon.com/wrestlenomics14029WWE Raw last night on USA Network (8-11pm):1,778,000 viewersP18-49 rating: 0.54#5 cable original in P18-49📊 patreon.com/wrestlenomics https://t.co/hj4Sh4WPrlRaw के एपिसोड को 18 से 49 के डेमोग्राफिक्स में 7 लाख 4 हजार लोगों ने देखा था। कुल मिलाकर Raw को 0.54 की डेमो रेटिंग मिली। SmackDown के आखिरी एपिसोड के मुकाबले Raw बहुत पीछे रह गया है। Raw के पहले घंटे को 1,841,000 लोगों ने देखा। दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.87 मिलियन रही। तीसरे घंटे शो को 1.62 मिलियन रेटिंग मिली। ट्रिपल एच जरूर व्यूअरशिप में सुधार लाना चाहेंगे। WWE Raw के एपिसोड में कई जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली Raw के एपिसोड में Draft 2023 का आयोजन हुआ। इसके अलावा कई अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस ने फैंस को प्रभावित किया और उनका सैगमेंट सभी को पसंद आया। डैमेज कंट्रोल ने लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ को पराजित कर दिया। ब्रॉन स्ट्रोमैन और रिकोशे को अल्फा अकादमी पर जीत मिली। ब्रॉक लैसनर पर कोडी रोड्स ने पीछे से आकर हमला किया और फिर सिक्योरिटी गार्ड्स ने आकर उन्हें रोका। मैट रिडल ने जिमी उसो को सिंगल्स मैच में हरा दिया। द मिज़ और शिंस्के नाकामुरा के बीच दुश्मनी शुरू हुई। ओमोस ने लोकल सुपरस्टार को हराकर मोमेंटम हासिल किया। जजमेंट डे का प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला और बाद में उन्होंने LWO को हराया। सैथ रॉलिंस और सोलो सिकोआ के बीच मेन इवेंट मैच का अंत DQ द्वारा हुआ। बाद में जबरदस्त बवाल मचा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।