Brock Lesnar: WWE Day 1 इवेंट में हुए फैटल 5 वे मैच के दौरान ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के बीच दुश्मनी की शुरूआत होते हुए देखने को मिली थी। इसके बाद ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 में बॉबी लैश्ले के खिलाफ WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इस मैच के बिल्ड-अप के दौरान 10 जनवरी 2022 को हुए Raw के एक एपिसोड में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले का आमना-सामना हुआ था। बीस्ट ने इस सैगमेंट के दौरान हजारों फैंस के सामने बॉबी लैश्ले की बुरी तरह बेइज्जती कर दी थी।10 जनवरी 2022 को हुए WWE Raw के एपिसोड की शुरूआत ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन ने की थी। इसके बाद बॉबी लैश्ले और MVP भी जल्द ही वहां आ गए थे। बॉबी लैश्ले ने रिंग में आने के बाद ब्रॉक लैसनर पर आरोप लगाया था कि लैसनर उनसे 20 सालों से भाग रहे हैं। इसके जवाब में ब्रॉक लैसनर ने कहा कि अगर वो बॉबी लैश्ले से पहले मिले होते तो वो अब तक उन्हें हरा चुके होते। इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने जोक सुनाते हुए बॉबी लैश्ले का मजाक उड़ाया था। इसके जवाब में बॉबी लैश्ले के पास कहने के लिए कुछ नहीं था। यही नहीं, ब्रॉक लैसनर ने इस सैगमेंट के दौरान बॉबी लैश्ले को अपना साधारण रूप बताया था।iBeast@ibeastIessThis going down as an all timer pic.twitter.com/J2ClqnJ6uA25551This going down as an all timer 😭😭 pic.twitter.com/J2ClqnJ6uAबता दें, ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच पहला सिंगल्स मैच Royal Rumble 2022 में देखने को मिला था। बॉबी लैश्ले इस मैच में रोमन रेंस की मदद से ब्रॉक लैसनर को हराते हुए नए WWE चैंपियन बने थे। इसके बाद Crown Jewel 2022 में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच रीमैच देखने को मिला था। इस मैच में ब्रॉक लैसनर ने बॉबी लैश्ले को हराया था। ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच आखिरी बार Elimination Chamber 2023 में मैच देखने को मिला और इस मैच में बॉबी ने ब्रॉक को हराते हुए उनके साथ फिउड समाप्त कर लिया था।WWE में मौजूदा समय में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले क्या कर रहे हैं? View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर को हाल ही में संपन्न हुए SummerSlam 2023 इवेंट में कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट्स की माने तो ब्रॉक लैसनर साल 2023 में बचे हुए समय में WWE टीवी पर नज़र नहीं आएंगे और उनकी WrestleMania 40 के बिल्ड-अप के दौरान वापसी होगी। वहीं, बॉबी लैश्ले ने इस वक्त SmackDown में स्ट्रीट प्रॉफिट्स के साथ मिलकर नया फैक्शन तैयार कर लिया है।