WWE को बिग ई के रूप में नया चैंपियन मिलने के बावजूद हुआ भारी नुकसान, Raw की रेटिंग्स से लगा बड़ा झटका

WWE Raw की व्यूअरशिप में आई गिरावट
WWE Raw की व्यूअरशिप में आई गिरावट

WWE को इस बार बहुत बड़ा झटका लगा है। रेड ब्रांड में काफी बवाल देखने को मिला और बिग ई के रूप में WWE को नया चैंपियन भी मिल गया। इसके बावजूद व्यूअरशिप में बहुत गिरावट सामने आई है। ये खबर सुनकर जरूर गम की लहर कंपनी में छा गई होगी। रेड ब्रांड की व्यूअरशिप इस हफ्ते सिर्फ 1.607 मिलियन रही, जबकि पिछले हफ्ते ये 1.849 मिलियन थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो WWE को बहुत बड़ा नुकसान इस बार हुआ है।

Ad

WWE को इस हफ्ते बिग ई के रूप में नया चैंपियन मिला

पिछले हफ्ते AEW ने व्यूअरशिप के मामले में Raw को पछाड़ दिया था। इस वजह से जरूर विंस मैकमैहन चिंता में आ गए थे। Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में फैंस को उन्होंने बड़ा सरप्राइज दिया। Raw शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही बिग ई ने ऐलान कर दिया कि वो अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करेंगे। AEW की रेटिंग को पीछे करने के लिए ये बड़ा फैसला लिया गया। बिग ई ने कैश इन भी किया और वो नए चैंपियन बन गए। हालांकि व्यूअरशिप को कोई फायदा नहीं मिल पाया।

रेड ब्रांड ने इस हफ्ते शो की शुरूआत 1.672 मिलियन से की। दूसरे घंटे में ये गिरकर 1.634 मिलियन पहुंच गई। तीसरे घंटे में जरूर थोड़ा बढ़ोत्तरी हुई। शो का अंत 1.703 मिलियन से हुआ। WWE ने रेड ब्रांड में काफी कुछ नया करने का प्रयास इस बार किया। ये सब चीजें व्यूअरशिप को बढ़ाने के लिए की गई। कोई फायदा नहीं हुआ और व्यूअरशिप काफी नीचे आ गई।

ये सब सुनकर विंस मैकमैहन की चिंता और भी बढ़ गई होगी। ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप में हमेशा बढ़ोत्तरी रहती है लेकिन रेड ब्रांड का हाल बहुत बुरा चल रहा है। इस हफ्ते कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। बॉबी लैश्ले की हार हो गई और अब नए चैंपियन बिग ई बन चुके हैं। बिग ई के ऊपर अब बहुत दबाव होगा। व्यूअरशिप का हाल काफी बुरा है और ऐसे में बिग ई के पास बहुत जिम्मेदारी होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications