Raw के मेन इवेंट के विवादित अंत के बाद WWE को नुकसान हुआ या फायदा? व्यूअरशिप का अहम खुलासा

Ujjaval
WWE Raw की व्यूअरशिप आई सामने (Photo: WWE.com)
WWE Raw की व्यूअरशिप आई सामने (Photo: WWE.com)

WWE Raw 15 July 2024 Viewership Revealed: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी धमाकेदार था। फैंस को मेन इवेंट के अंत के अलावा सभी चीज़ें पसंद आई और समरस्लैम (SummerSlam 2024) के लिए बिल्डअप शानदार तरीके से हो रहा है। इसी बीच रेड ब्रांड के शो की व्यूअरशिप को लेकर बड़ा खुलासा देखने को मिला है।

Ad

Wrestlenomics ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि Raw के एपिसोड को 1.669 मिलियन व्यूअरशिप मिली। इसी के साथ 18-49 के डेमोग्राफिक में रेटिंग 0.55 रही। दोनों ही मामलों में WWE को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। यह ट्रिपल एच और WWE मैनेजरमेंट के लिए सही मायने में खराब चीज़ है।

Ad

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते Raw को 1.750 मिलियन लोगों ने देखा था। उस हिसाब से देखें, तो इस हफ्ते 5% तक की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा 18-49 के डेमोग्राफिक के बारे में बात करें, तो WWE को इसमें भी 5% तक का नुकसान झेलना पड़ा है क्योंकि पिछले हफ्ते 0.59 रेटिंग रही थी।

WWE Raw के एपिसोड में क्या-क्या हुआ?

Ad

रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन के सैगमेंट द्वारा Raw के एपिसोड की शुरुआत हुई और उनके बीच SummerSlam के लिए मैच ऑफिशियल हो गया। शेमस ने ब्रॉन्सन रीड को पराजित किया और इसके बाद पीट डन का हील टर्न हुआ। सोन्या डेविल ने लंबे समय बाद रिंग में वापसी करके ज़ेलिना वेगा को हराया। गुंथर और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट का कंफ्रंटेशन देखने को मिला।

डेमियन प्रीस्ट ने ब्रॉन स्ट्रोमैन का सामना किया और उन्हें पराजित कर दिया। बाद में उनका गुंथर के साथ भी ब्रॉल हुआ। शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क ने सोन्या डेविल के दखल के चलते केडन कार्टर और कटाना चांस को हराया। ड्रू मैकइंटायर की वापसी जरूर हुई लेकिन उनका सस्पेंशन जारी रहा और फिर उन्होंने रेफरी पर हमला किया।

मैकइंटायर को रोकने के लिए ने सैथ रॉलिंस आए और उनकी हालत खराब की। जे उसो को डॉमिनिक मिस्टीरियो पर बड़ी जीत मिली। इसके अलावा चैड गेबल और बो डैलस का रोचक सैगमेंट देखने को मिला। सैमी ज़ेन और इल्या ड्रैगूनोव का आईसी चैंपियनशिप मैच हुआ लेकिन ब्रॉन ब्रेकर के दखल के चलते DQ द्वारा इसका अंत हो गया। ब्रेकर ने यहां इल्या और सैमी दोनों को धराशाई किया। यह DQ द्वारा अंत काफी विवादित रहा था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications