WWE रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी शानदार रहेगा। इस एपिसोड के लिए WWE ने पहले ही कई मैचों और सैगमेंट्स का ऐलान कर दिया है। इस एपिसोड द्वारा WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) के लिए स्टोरीलाइंस आगे बढ़ाना चाहेगा। Raw में King of the Ring और Queen's Crown प्रतियोगिता के मैचों का आयोजन होगा।WWE को Raw का एपिसोड यादगार बनाना होगा। इसके लिए WWE को Raw में कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे यह एपिसोड देखने लायक बनेगा और फैंस की रुचि बढ़ जाएगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।5- WWE Raw में साशा बैंक्स टैग टीम मैच के दौरान बियांका ब्लेयर को धोखा देंWWE@WWEBOSS MODE.@SashaBanksWWE #WWERaw8:32 AM · Oct 5, 202193501223BOSS MODE.@SashaBanksWWE #WWERaw https://t.co/b1u48puudcRaw के एपिसोड के लिए WWE ने विमेंस डिवीजन के एक धमाकेदार मैच का ऐलान कर दिया है। दरअसल, Raw विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर और SmackDown विमेंस चैंपियन बैकी लिंच टीम बनाकर साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर का सामना करने वाली हैं। WWE ने इस मैच को बुक करते हुए Raw के एपिसोड को जरूर हाइप कर दिया है।हर कोई इन सुपरस्टार्स को एक ही मैच में देखने के लिए उत्साहित होगा। शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच लंबे समय बाद टैग टीम मैच में साथ नजर आने वाली हैं। इस मैच में साशा बैंक्स सभी को चौंका सकती हैं। वो बियांका ब्लेयर को धोखा दे सकती हैं और मैच छोड़कर जा सकती हैं। साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर काफी बड़ी दुश्मन रही हैं।WWE@WWEHERE WE GO!!!@BiancaBelairWWE#WWERaw5:44 AM · Oct 5, 20211419291HERE WE GO!!!@BiancaBelairWWE#WWERaw https://t.co/uFMulmZqwoइसी वजह से बैंक्स बदला लेने के लिए अपनी टैग टीम पार्टनर को मैच में अकेली छोड़कर जा सकती हैं। अगर Raw के एपिसोड में ऐसा देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। कोई भी इस चीज़ की उम्मीद नहीं करेगा। इसके बाद बैकी और शार्लेट मिलकर बियांका की बुरी हालत करते हुए बड़ी जीत दर्ज कर सकती हैं। WWE सरप्राइज के साथ अपनी इस स्टोरीलाइन को आगे बढ़ा सकता है।