WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड को लेकर काफी ज्यादा हाइप बनी हुई है। यह सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले रेड ब्रांड का आखिरी शो रहेगा। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस एपिसोड में कई तगड़े मैच और सैगमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। WWE Raw के एपिसोड को कंपनी खास बनाना चाहेगी। इसके लिए रेड ब्रांड को कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो WWE Raw के अगले एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं। 5- WWE Raw में Becky Lynch की हार हो View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के एपिसोड में बैकी लिंच और ज़ाया ली के बीच मैच होने वाला है। इस मैच को काफी समय पहले टीज़ किया गया था। अब जाकर दोनों आमने-सामने आने वाली हैं। इस मैच में जबरदस्त बवाल देखने को मिल सकता है। लिंच WarGames मैच का हिस्सा हैं। वो डैमेज कंट्रोल के खिलाफ नज़र आएंगी। SmackDown ब्रांड का यह फैक्शन Raw में आ सकता है और उनके कारण लिंच की हार देखने को मिल सकती है। ज़ाया की जीत के चांस बहुत कम हैं लेकिन अगर डैमेज कंट्रोल के कारण बैकी की हार होती है, तो यह काफी बड़ा सरप्राइज होगा। 4- जजमेंट डे के पास WWE WarGames मैच का एडवांटेज आ जाए View this post on Instagram Instagram PostWWE Survivor Series 2023 में मेंस WarGames मैच होने वाला है। जजमेंट डे का कोडी रोड्स, जे उसो, सैथ रॉलिंस और सैमी ज़ेन के खिलाफ मुकाबला होगा। WarGames मैच में एडवांटेज हासिल करने के लिए Raw में मैच देखने को मिलेगा। अभी तक मैच को लेकर पूरी जानकारी WWE ने नहीं दी है। फैंस चाहेंगे कि रोड्स और उनके साथियों को फायदा मिले। WWE Raw में इससे विपरीत चीज़ हो सकती है। जजमेंट डे किसी तरह से चीटिंग करते हुए WarGames मैच के लिए बेबीफेस टीम के खिलाफ एडवांटेज हासिल करके चौंका सकता है। 3- WWE सुपरस्टार नाया जैक्स को राकेल रॉड्रिगेज़ के खिलाफ बिना चीटिंग के जीत मिलें View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के एपिसोड में नाया जैक्स और राकेल रॉड्रिगेज़ के बीच मैच होने वाला है। इस मैच में जैक्स पर सभी की नज़रें होंगी। राकेल रॉड्रिगेज़ को WWE ने अभी तक काफी ताकतवर दिखाया है। उन्हें बहुत कम मौकों पर कमजोर दिखाया गया है। इसी वजह से जैक्स को वो कड़ी टक्कर दे सकती हैं। दोनों स्टार्स के बीच इस मैच में नाया जैक्स को अगर राकेल पर बिना किसी चीटिंग या इंटरफेरेंस के जीत मिलती है, तो यह एक चौंकाने वाली चीज़ होगी। जैक्स को ताकतवर दिखाने के लिए WWE द्वारा यह फैसला लिया जा सकता है। ऐसा करने से राकेल के कद पर असर पड़ेगा। 2- WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली द्वारा ज़ोई स्टार्क पर हमला हो View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के आखिरी एपिसोड में रिया रिप्ली और ज़ोई स्टार्क के बीच बहस देखने को मिली थी। स्टार्क ने रिया पर निशाना साधा था और चैंपियनशिप जीतने का दावा किया था। रिया की ओर से उन्हें जवाब मिला था लेकिन इसी बीच स्टार्क का मुख्य रूप से पलड़ा भारी रहा था। रिया रिप्ली इस चीज़ का बदला लेना चाहेंगी। वो ज़ोई स्टार्क पर किसी बैकस्टेज इंटरव्यू या सैगमेंट के दौरान हमला कर सकती हैं। वो ऐसा करते हुए स्टार्क को चेतावनी दे सकती हैं और खुद की Survivor Series 2023 में जीत की दावेदारी पेश कर सकती हैं। 1- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को जजमेंट डे की WarGames टीम में जोड़ा जाए View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर के कारण पिछले हफ्ते जे उसो और कोडी रोड्स को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। उन्होंने जे उसो पर हमला किया था। कई रिपोर्ट्स के अनुसार ड्रू मैकइंटायर को भी WarGames मैच में शामिल किया जा सकता है। जे उसो पर हुए हमले और जजमेंट डे की मदद करने के बाद ड्रू मैकइंटायर का पूरी तरह से हील टर्न हो सकता है। वो जजमेंट डे के साथ जुड़ सकते हैं और WarGames मैच का हिस्सा बन सकते हैं। इसके बाद बेबीफेस टीम के लिए एक और सदस्य को शामिल करने की समस्या जुड़ सकती हैं। अगर ऐसा कुछ होता है, तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।