2 चीजें जो Backlash 2023 के बाद हुए WWE Raw के एपिसोड में बहुत अच्छी थी और 2 जो सबसे ज्यादा बुरी रही

Pankaj
WWE Raw में कुछ अच्छी चीज़ें देखने को मिली
WWE Raw में कुछ अच्छी चीज़ें देखने को मिली

Raw: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते अच्छा रहा। बैकलैश (Backlash) 2023 के बाद रेड ब्रांड का ये पहला एपिसोड था। इस शो में बड़े सुपरस्टार्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। कुछ सरप्राइज भी फैंस को देखने को मिले। आगे के लिए कुछ नई स्टोरीलाइन्स भी देखने को मिली।

Ad

ब्रॉक लैसनर ने कोडी रोड्स के ऊपर खतरनाक अटैक इस बार किया। वो बहुत ही जबरदस्त लुक में नज़र आए। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के पहले राउंड में दो ट्रिपल थ्रेट मैच भी हुए। पहला सेमीफाइनल फिन बैलर और सैथ रॉलिंस के बीच हुआ। रॉलिंस ने जीत हासिल कर फाइनल में एंट्री कर ली। बैकी लिंच ने भी करीब एक महीने बाद वापसी कर ट्रिश स्ट्रेटस पर अटैक किया। खैर हम इस आर्टिकल में Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE Raw की अच्छी बात: केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन की नई शुरूआत

Ad

सैमी ज़ेन ने पिछला एक साल द ब्लडलाइन के साथ अच्छा काम किया। केविन ओवेंस ने भी उनका साथ दिया। अब ब्लडलाइन के साथ उनकी स्टोरी खत्म हो गई है। Raw में अब उनके लिए नया प्लान सामने आ गया है।

Raw के बैकस्टेज में द इम्पीरियम के जियोवानी विंची और लुडविग काइजर ने केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ बात की। थोड़ा बहुत बहस भी देखने को मिली। यहां से ये भी पता चला कि अगले हफ्ते गुंथर भी रेड ब्रांड में एंट्री करेंगे। यहां से अब नई फ्यूड टीज कर दी गई है। केविन और सैमी ने बाद में जियोवानी विंची और लुडविग काइजर को हराया। हालांकि गुंथर के आने के बाद चीजें बदल सकती है।

1- बुरी बात: ब्रॉक लैसनर का प्रोमो

Ad

ब्रॉक लैसनर ने कोडी रोड्स के ऊपर खतरनाक अटैक किया। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के पहले राउंड में फिन बैलर, द मिज़ और कोडी रोड्स के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। कोडी जीतने वाले थे लेकिन लैसनर ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। लैसनर ने कोडी को Night of Champions में मैच के लिए चुनौती पेश की।

लैसनर द्वारा दिया गया प्रोमो कुछ अजीब था। बेबीफेस होने के नाते उन्होंने अपने प्रोमो गेम को ऊपर उठाया लेकिन ये बहुत ही भयानक था। फैंस को इसमें मजा नहीं आया होगा। कोडी ने ब्रॉक की चुनौती स्वीकार कर ली है। सऊदी अरब में इन दोनों के बीच मैच अब जरूर होगा।

2- अच्छी बात: बैकी लिंच की वापसी

Ad

ट्रिश स्ट्रेटस ने बैकी लिंच का बहुत मजाक बनाया। उनके गुमशुदा होने के पोस्टर लगाए। उनकी बेटी को लेकर भी बयान दिया। WWE यूनिवर्स के साथ भद्दा मजाक भी उन्होंने किया। जब बैकी लिंच का एंट्रेंस म्यूजिक दूसरी बार बजा तब स्ट्रेटस को मजाक लगा। हालांकि बैकी ने सच में वापसी की।

दोनों के बीच अच्छा सैगमेंट देखने को मिला। WWE Night of Champions में इन दोनों के बीच जरूर बड़ा मुकाबला होगा। अब देखना होगा कि इन दोनों की राइवलरी में आगे क्या होगा।

2- बुरी बात: रिया रिप्ली का अगला प्रतिद्वंदी

Ad

रिया रिप्ली ने डैना ब्रुक की इस बार हालत खराब की और मुकाबला जीता। मैच खत्म होने के बाद भी रिप्ली ने उनके ऊपर अटैक किया। इसके बाद नटालिया ने एंट्री की। दोनों के बीच बातचीत हुई। यहां साफ लग रहा था कि नटालिया ने डैना का बचाव नहीं किया, वो हाई हील्स के साथ रिंग में आईं, जबकि उनके दोस्त की पिटाई हो रही थी।

ये बात तो तय है कि रिया का अगला मुकाबला नटालिया के साथ होगा। इन दोनों के बीच मैच का कोई महत्व नहीं बनता है। कंपनी द्वारा ये कमजोर बुकिंग की गई है। इस राइवलरी में किसी को भी फायदा नहीं होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications