WWE Raw, 1 जनवरी 2024: 2 अच्छी चीज़ें जो रॉ में देखने को मिली और 2 जो बहुत बुरी रही

Ujjaval
WWE Raw Day 1 का एपिसोड उम्मीदों के अनुसार था
WWE Raw Day 1 का एपिसोड उम्मीदों के अनुसार था

WWE Raw: WWE रॉ डे 1 (Raw Day 1) के स्पेशल एपिसोड का अंत देखने को मिल गया है। यह शो काफी जबरदस्त साबित हुआ। WWE द्वारा बढ़िया मैच और सैगमेंट्स बुक किया गए। कंपनी ने कुछ स्टार्स की वापसी द्वारा चौंकाया।

Ad

WWE Raw के एपिसोड में कई जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली और कुछ मौकों पर कंपनी ने अपनी बुकिंग द्वारा थोड़ा निराश किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Raw के Day 1 स्पेशल एपिसोड की 2 अच्छी और 2 सबसे बुरी चीज़ों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE Raw Day 1 की अच्छी बात: The Rock की वापसी

Ad

WWE Raw में द रॉक की अपीयरेंस ने कई फैंस को चौंका दिया। ऐसा बताया जा रहा था कि किसी पूर्व WWE चैंपियन की वापसी होगी। जिंदर महल ने एंट्री की और कई लोग इस चीज़ से निराश नज़र आए। उन्होंने यहां यूनाइटेड स्टेट्स की बेइज्जती की।

जब चीज़ें ज्यादा बढ़ने लगी, द रॉक ने चौंकाने वाली वापसी करके महल को मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों के बीच बहस हुई। महल ने रॉक पर अटैक कर दिया और इसके बाद दिग्गज ने भारतीय स्टार की हालत खराब की। रॉक ने इसी बीच रेंस के खिलाफ मैच के संकेत भी दे दिए।

1- बुरी बात: WWE दिग्गज बैकी लिंच की हार

Ad

WWE Raw Day 1 की शुरुआत में बैकी लिंच का सामना नाया जैक्स से देखने को मिला। बैकी लिंच ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और वो जीत दर्ज करने के लिए फेवरेट मानी जा रही थीं। फैंस का पूरा सपोर्ट पूरी तरह से बैकी के साथ था।

इन सभी चीज़ों के बावजूद अंत में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। नाया जैक्स ने बैकी पर नॉकआउट पंच लगाया और इसके बाद अनाइलेटर देकर पिन किया। नाया की जीत की उम्मीद काफी कम थी। बैकी की हार से कई लोग बहुत निराश नज़र आ रहे हैं।

2- अच्छी बात: मेन इवेंट में हुआ WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

Ad

WWE Raw Day 1 के मेन इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर आमने-सामने आए। यह मैच शुरुआत से फास्ट पेस एक्शन से भरा हुआ था। उन्होंने कई अच्छे मूव्स और फिनिशर्स का उपयोग किया।

अंतिम मोमेंट्स में डेमियन प्रीस्ट ने डॉमिनिक मिस्टीरियो का साथ लेकर ब्रीफकेस कैश-इन करने का प्रयास किया। इन सभी चीज़ों के बावजूद ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें रोका और कैश-इन ऑफिशियल ही नहीं हो पाया। सैथ ने ड्रू को टेबल पर पेडिग्री दिया और रिंग में लाकर स्टॉम्प देते हुए पिन किया। सैथ की जीत देखने को मिली। यह मैच सही मायने में काफी रोचक रहा।

2- बुरी बात: WWE सुपरस्टार जिंदर महल की मदद के लिए इंडस शेर का नहीं आना

Ad

WWE Raw के एपिसोड में जिंदर महल ने आकर प्रोमो कट किया और रॉक ने अंत में उनकी हालत खराब कर दी। यह चीज़ कई फैंस को पसंद आई लेकिन गौर करने वाली बात यह थी कि महल के साथी वहां नहीं थे।

जिंदर महल और इंडस शेर काफी समय से साथ नज़र आ रहे हैं। जब रॉक का महल पर पलड़ा भारी नज़र आने लगा, तो इंडस शेर ने आकर द ग्रेट वन पर हमला करना चाहिए था। सोशल मीडिया पर कई फैंस का सवाल था कि इंडस शेर कहां थे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications