WWE Raw, 14 अक्टूबर 2024: 2 सबसे अच्छी और बुरी चीज़ें जो इस हफ्ते देखने को मिलीं

Ujjaval
WWE Raw में जे उसो और जिमी उसो का कंफ्रंटेशन हुआ (Photo: WWE.com)
WWE Raw में जे उसो और जिमी उसो का कंफ्रंटेशन हुआ (Photo: WWE.com)

WWE Raw Best & Worst (14 October 2024): WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड साधारण रहा। यह शो पहले से टेप किया गया था और कंपनी ने अच्छे मैच देने का पूरा प्रयास किया। क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2024) को लेकर हाइप बनाई गई। रेड ब्रांड के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने प्रभावित किया। इसी बीच कुछ जगहों पर सभी को थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE Raw के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

Ad

1- WWE Raw की अच्छी बात: जे उसो और जिमी उसो का कंफ्रंटेशन

Ad

WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में जिमी उसो ने रोमन रेंस को बताया था कि उन्हें ब्लडलाइन से निपटने के लिए साथियों की जरूरत है। Raw में जिमी उसो, जे से बैकस्टेज मिले। जब जे ने अपने रूम का गेट खोला, तो उनके जुड़वां भाई अंदर ही बैठे थे। जिमी उसो को देखकर जे बिना कुछ बोले चले गए।

बाद में जिमी उसो, अपने भाई को ढूंढ़ते हुए नज़र आए। इसी बीच जे ने जिमी की कोई भी बात सुनने से इंकार कर दिया। साफ तौर पर वो खुश नहीं हैं और इसी वजह से वो अपने भाई से बात नहीं करना चाहते हैं। हालांकि, उनके रोमन रेंस और जिमी उसो के साथ रीयूनियन का एंगल शुरू कर दिया गया। यह चीज़ फैंस को काफी पसंद आई। यह सभी के बीच चर्चा का विषय भी रहा।

1- बुरी बात: WWE Raw का मेन इवेंट मैच

Ad

WWE Raw के मेन इवेंट में टिफनी स्ट्रैटन और रिया रिप्ली ने टीम बनाकर लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ का सामना किया। कई फैंस इसे मेन इवेंट में बुक किए जाने को लेकर काफी ज्यादा निराश नज़र आए थे। ऐसे में WWE को इसे धमाकेदार बनाना चाहिए था। हालांकि, मुकाबले की शुरुआत रेड ब्रांड के आखिरी के 10 मिनट में हुई।

मैच को काफी कम समय मिला। इसमें स्टार्स ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अंत में नाया जैक्स के दखल के चलते इसका नो कॉन्टेस्ट में अंत हो गया। यह एकदम ही अजीब रहा। किसी को इस तरह से मैच का अंत पसंद नहीं आया। फैंस ने काफी ज्यादा आलोचना की।

2- अच्छी बात: WWE Raw में कोडी रोड्स और गुंथर का सैगमेंट

Ad

WWE Raw के एपिसोड में कोडी रोड्स और गुंथर का सैगमेंट काफी चर्चा का विषय रहा। दोनों के बीच कोई ब्रॉल देखने को नहीं मिला और उन्होंने एक-दूसरे की उतनी ज्यादा बेइज्जती भी नहीं की। इन सभी चीज़ों के बावजूद सैगमेंट एकदम रोचक बन पाया। इसका बड़ा कारण यह था कि दोनों ही वर्ल्ड चैंपियन हैं और उनका कद काफी बड़ा है।

उन्होंने इसी वजह से नीचले लेवल पर गिरकर बात नहीं करते हुए यह साबित करने का प्रयास किया कि वो ज्यादा समझदार हैं। गुंथर ने रोड्स को सेकेंडरी चैंपियन जरूर बोला लेकिन अमेरिकन नाईटमेयर ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ने बाद में हाथ भी मिलाया। अभी Crown Jewel के आयोजन में समय है और इसके पहले उनकी स्टोरीलाइन का स्लो बिल्डअप एक अच्छे मैच की ओर कदम हो सकता है।

2- बुरी बात: पूर्व WWE चैंपियन द मिज़ की आसानी से हार

Ad

WWE Raw के एपिसोड में द मिज़ और आर-ट्रुथ के बीच मैच देखने को मिला। मिज़ ने कुछ हफ्ते पहले ट्रुथ को धोखा दिया था। इसी वजह से फैंस दोनों के बीच मैच के लिए बेहद उत्साहित नज़र आ रहे थे। हालांकि, उनका मैच काफी ज्यादा निराशाजनक साबित हुआ।

आर-ट्रुथ ने फाइनल टेस्टामेंट के दखल के चलते मिज़ को रोलअप की मदद से आसानी से हरा दिया। इस तरह का अंत खराब रहा है। इससे मिज़ का हील के तौर पर कद गिरा। वो पूर्व WWE चैंपियन और फ्यूचर Hall of Famer हैं। इसी वजह से उन्हें इस तरह की खराब बुकिंग देना एकदम गलत फैसला है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications