WWE Raw Best & Worst: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। WWE द्वारा मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2024) के लिए स्टोरीलाइन को बिल्ड किया गया। पिछले हफ्ते के मुकाबले Raw का यह एपिसोड ज्यादा बेहतर साबित हुआ।WWE Raw में हुई कई चीज़ें देखने लायक रही और कुछ में फैंस को थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले है।1- WWE Raw की अच्छी बात: सैथ रॉलिंस की चौंकाने वाली वापसी View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के एपिसोड की शुरुआत में ही फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिल गया। अचानक सैथ रॉलिंस का रिटर्न हुआ। रॉलिंस की इतनी जल्दी वापसी की उम्मीद किसी को नहीं थी। विजनरी ने रिंग में आकर फैंस को धन्यवाद कहा और वर्ल्ड टाइटल के लिए रीमैच पाने के बारे में बात की।सैथ रॉलिंस ने Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा बनने की इच्छा जताई लेकिन डेमियन प्रीस्ट ने आकर सीधा विजनरी को वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच ऑफर किया। सैथ ने चुनौती को स्वीकार किया और यह ऑफिशियल भी हो गया। फैंस ने इस चीज़ की उम्मीद बिल्कुल नहीं की थी।1- बुरी बात: ड्रू मैकइंटायर का WWE को अलविदा कहना View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया। वो Clash at the Castle में मिली हार से काफी ज्यादा निराश नज़र आए। ड्रू रिंग में आए और बताया कि वो यह काम अब नहीं कर सकते हैं। उन्होंने WWE पर निशाना साधा और इसे छोड़ने का चौंकाने वाला ऐलान कर दिया।ड्रू मैकइंटायर WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई मुश्किलें देखी हैं। ऐसे में उनका परेशान होकर कंपनी को अलविदा कहना काफी चौंकाने वाली चीज़ है। साफ तौर पर लग रहा है कि स्कॉटिश स्टार ने भावनाओं में बहकर यह फैसला लिया है और उनकी ओर से गलती हुई है।2- अच्छी बात: अंकल हाउडी के फैक्शन का WWE में डेब्यू View this post on Instagram Instagram Postअंकल हाउडी और उनके साथियों के WWE में नज़र आने के संकेत काफी हफ्तों से मिल रहे थे। समय के साथ कई फैंस की रुचि इस चीज़ को लेकर खत्म हो रही थी। इस बीच जिस तरह से हाउडी और उनका फैक्शन Raw में आया, यह देखकर हर कोई हैरान रह गया। वायट सिक्स फैक्शन ने अंत में एंट्री की।उन्होंने बैकस्टेज तबाही मचाई। इसी बीच उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड्स और चैड गेबल पर हमला किया। बाद में हाउडी और उनके साथी स्टेज एरिया में आए। उनका यह डरावना सैगमेंट देखकर हर कोई हैरान रह गया और फैंस का उत्साह अब इस चीज़ को लेकर दोगुना हो गया है।2- बुरी बात: WWE Raw में ड्रैगन ली का हारनाड्रैगन ली WWE के उभरते हुए लूचाडोर स्टार हैं। उन्हें अगला रे मिस्टीरियो माना जा रहा है। इसी वजह से WWE ने उन्हें मिस्टीरियो के फैक्शन में शामिल किया, ताकि उन्हें काफी अनुभव मिले। इन सभी चीज़ों के बावजूद Raw में ड्रैगन ली को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। उनका सामना कार्लिटो से हुआ।कार्लिटो ने WWE में अपने समय के दौरान काफी अच्छा काम किया था लेकिन उन्हें अभी बड़े पुश की जरूरत नहीं है। दूसरी ओर ड्रैगन ली को खुद को बिल्ड करने और आगे आने के लिए बड़े स्टार्स पर जीत की जरूरत है। इसी के चलते कार्लिटो पर ड्रैगन ली को जीत मिलनी चाहिए थी। WWE ने ऐसा नहीं करते हुए ली को हारने के लिए बुक कर दिया।