WWE Raw Best & Worst (2 December 2024): WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड बेहतरीन रहा। सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames 2024) द्वारा मिली हाइप को WWE ने बनाए रखा। शो में तगड़े मैच और सैगमेंट देखने को मिले। अच्छा शो होने के बावजूद कुछ जगहों पर थोड़ी निराशा सभी को मिली। इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों पर नज़र डालेंगे।1- WWE Raw की अच्छी बात: ड्रू मैकइंटायर की चौंकाने वाली वापसी View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने अचानक वापसी करके फैंस को हैरानी में डाल दिया। जे उसो पर बैकस्टेज किसी ने हमला कर दिया था। बाद में सैथ रॉलिंस और सैमी ज़ेन का सैगमेंट देखने को मिला। सैथ ने इस मैच में जीत दर्ज कर ली और फिर वो बैकस्टेज चले गए। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद फैंस को नहीं थी।ड्रू मैकइंटायर ने वापसी करके सैमी ज़ेन पर क्लेमोर किक लगा दी। इसपर फैंस का रिएक्शन काफी जबरदस्त था। साफ तौर पर नज़र आया कि मैकइंटायर अपने हील रन को जारी रखेंगे। उन्होंने ही संभावित तौर पर जे उसो पर हमला किया। उनके रिटर्न को WWE ने सरप्राइज रखा, जो सबसे अच्छी बात थी।1- बुरी बात: WWE Raw में बिग ई को न्यू डे से अलग कर देना View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में फैंस को एक दिल तोड़ देने वाला सैगमेंट देखने को मिला। न्यू डे को 10 साल हो गए हैं और इसी का सेलिब्रेशन Raw में बुक किया गया। कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स इस सैगमेंट का हिस्सा बने और बिग ई ने यहां दखल दिया। बिग ई ने न्यू डे के अन्य मेंबर्स को साथ काम करने की सलाह दी।बिग ई ने इसी बीच खुद को उनका मैनेजर बनाने की बात भी कही। हालांकि, वुड्स और किंग्सटन ने न्यू डे में आई दरार का जिम्मेदार बिग ई को बताया और उन्हें फैक्शन से बाहर कर दिया। इस सैगमेंट ने फैंस को बेहद निराश कर दिया और कई लोग शायद ही इस सैगमेंट को भूल पाएंगे।2- अच्छी बात: WWE Raw में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक का सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के एपिसोड की शुरुआत ही काफी धमाकेदार तरीके से हुई। सीएम पंक ने प्रोमो कट किया और इसमें सैथ रॉलिंस ने दखल दिया। सैथ ने पंक की हालत खराब करने की बात कही, जबकि बेस्ट इन द वर्ल्ड ने क्लियर किया कि उन्हें अब रॉलिंस से फर्क नहीं पड़ता है। दोनों के बीच बाद में ब्रॉल भी देखने को मिला।जे उसो और सैमी ज़ेन ने सैगमेंट में दखल देकर दोनों को शांत करने का प्रयास किया। इसी बीच जे और पंक तो बैकस्टेज चले गए लेकिन रिंग में सैमी ज़ेन की सैथ रॉलिंस से बहस देखने को मिली। इस सैगमेंट को काफी पर्याप्त समय दिया गया और यही शो की सबसे अच्छी बात रही।2- बुरी बात: Wyatt Sick6 का मैच अगले WWE Raw के लिए बुक करना View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में काफी समय से फाइनल टेस्टामेंट की Wyatt Sick6 के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है। यह फैंस को काफी पसंद आई है और कई लोगों को लगा था कि उन्हें Survivor Series WarGames 2024 में लड़ने के लिए बुक किया जाएगा लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला।बाद में जब इस इवेंट के लिए मैच अनाउंस नहीं हुआ, तो लगा कि यह Saturday Night's Main Event के लिए प्लान किया गया है। हालांकि, यहां पर भी मुकाबला बुक नहीं हुआ। बता दें कि Wyatt Sick6 और फाइनल टेस्टामेंट के बीच Raw के अगले एपिसोड में मैच होगा। उनकी स्टोरीलाइन जिस तरह से आगे बढ़ी है, तो WWE को इस मैच को किसी इवेंट में जगह देनी चाहिए थी। यह एक निराशाजनक चीज है।