WWE Raw, अच्छी और बुरी बातें: चैंपियंस को लेकर हुई बड़ी गलती, Brock Lesnar ने फिर मचाया जबरदस्त धमाल

WWE Raw का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा
WWE Raw का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बढ़िया साबित हुआ। इस एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीदें थी और WWE ने अच्छा काम किया। इसे WWE के सबसे अच्छे एपिसोड्स में तो नहीं गिना जा सकता है लेकिन उन्होंने निराश भी नहीं किया। रॉ (Raw) के इस एपिसोड में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स बुक किए गए। इसी वजह से एपिसोड कुछ हद तक रोचक बन पाया।

Ad

रॉयल रंबल (Royal Rumble) के पहले यह Raw का अंतिम एपिसोड था और WWE पर अपने इस एपिसोड को अच्छा बनाने का दबाव था। WWE ने Royal Rumble 2022 में होने वाले सभी मैचों को हाइप करने की कोशिश की और इसी कारण सभी स्टोरीलाइंस आगे बढ़ी। Raw का यह एपिसोड पिछले हफ्ते की तरह शानदार बन पाया।

Ad

हर एक शो और एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह Raw के एपिसोड में कुछ जगहों पर WWE ने प्रभावित किया और कुछ मौकों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE Raw की अच्छी बात: ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले का सैगमेंट

Ad

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) का वेट-इन सैगमेंट देखने को मिला। दोनों ही सुपरस्टार्स का वजन लिया गया। ब्रॉक लैसनर यहां एक शानदार लुक में दिखाई दिए और उन्होंने कोरी ग्रेव्स (Corey Graves) की बेइज्जती भी की। पहले बॉबी लैश्ले का वेट नापा गया जो 273 पाउंड्स था। MVP ने प्रोमो कट करते हुए दावा किया कि लैश्ले को Royal Rumble में लैसनर पर जीत मिलेगी।

ब्रॉक लैसनर का वजन ऑल माइटी से ज्यादा निकला। उनका वजन 286 पाउंड्स था। बॉबी ने भी लैसनर को चेतावनी दी। हालांकि, द बीस्ट को इससे फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने बॉबी लैश्ले का मजाक बनाया और चले गए। दोनों ही सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन को काफी बढ़िया तरह से हाइप किया गया। Raw की शुरुआत बढ़िया तरह से हुई थी।

1- बुरी बात: मेन इवेंट सैगमेंट

Ad

WWE ने मेन इवेंट में मरीस का बर्थडे सेलिब्रेशन सैगमेंट बुक किया था। द मिज़ ने अपनी पत्नी को गिफ्ट्स दिए और सॉन्ग भी गाया। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड्स लगाकर रखे थे, ताकि ऐज और बेथ फीनिक्स इंटरफेयर नहीं कर सके। दोनों दिग्गजों ने सैगमेंट में दखल दी और गार्ड्स की बुरी हालत की।

उन्होंने मिज़ और मरीस के सेलिब्रेशन को पूरी तरह खराब कर दिया। यह सैगमेंट काफी साधारण रहा था और इसे मेन इवेंट में बुक करने का अर्थ किसी को समझ नहीं आया होगा। यह सैगमेंट मेन इवेंट लायक नहीं था क्योंकि Royal Rumble से पहले यह Raw का अंतिम एपिसोड था। WWE को इसे ज्यादा बेहतर बनाना चाहिए था।

2- अच्छी बात: एजे स्टाइल्स और ऑस्टिन थ्योरी का जबरदस्त मैच

Ad

एजे स्टाइल्स और ऑस्टिन थ्योरी के बीच एक शानदार मैच देखने को मिला। दोनों ही सुपरस्टार्स अपनी रेसलिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं और इसी वजह से उनका मुकाबला अच्छा बन पाया। WWE ने दोनों सुपरस्टार्स को मुकाबले के लिए पर्याप्त समय दिया। उन्होंने इसका सही तरह से इस्तेमाल किया।

इसी वजह से मुकाबला अच्छा बना। मैच में एजे स्टाइल्स को जीत मिली और यह बढ़िया चीज़ रही। ऑस्टिन थ्योरी को हार झेलनी पड़ी लेकिन इस तरह के मैच से उनका कद जरूर बढ़ा है। WWE को हर हफ्ते इस तरह के मुकाबले बुक करने चाहिए। फैंस को यह चीज़ पसंद आती है।

2- बुरी बात: लगातार चैंपियंस को कमजोर दिखाना

Ad

Raw के एपिसोड में WWE ने एक बार फिर अपने चैंपियंस को कमजोर दिखाया। दरअसल, बियांका ब्लेयर का मैच विमेंस टैग टीम चैंपियन क्वीन जेलिना से देखने को मिला था। इस मैच में जेलिना की हार हुई और बतौर चैंपियन उन्हें कमजोर दिखाना एक निराशाजनक चीज़ मानी जाएगी।

इसके अलावा विमेंस सुपरस्टार्स का एक टैग टीम मैच हुआ था। इस मैच में रिया रिप्ली ने कार्मेला को अपने सबमिशन में फंसाया। इसपर चैंपियन ने टैपआउट कर दिया। WWE किसी दूसरी सुपरस्टार को हारने के लिए बुक कर सकता था लेकिन उन्होंने यहां चैंपियन को कमजोर दिखाया। WWE ने फैंस को निराश किया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications