WWE Raw, 28 अक्टूबर 2024: 2 सबसे अच्छी और बुरी चीजें जो इस हफ्ते देखने को मिलीं

Ujjaval
WWE Raw में ब्लडलाइन के अलग-अलग सैगमेंट हुए (Photo: WWE.com)
WWE Raw में ब्लडलाइन के अलग-अलग सैगमेंट हुए (Photo: WWE.com)

WWE Raw Best & Worst (28 October 2024): WWE रॉ (Raw) का हालिया एपिसोड साधारण साबित हुआ। क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2024) से पहले यह रेड ब्रांड का आखिरी एपिसोड था। इसे कंपनी ने खास बनाने की पूरी कोशिश की। कई बड़े स्टार्स शो के दौरान नज़र आए। Raw में हुई कुछ चीजें काफी बेहतरीन रही और कुछ में सभी को निराशा का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

Ad

1- WWE Raw की अच्छी बात: ब्लडलाइन के सैगमेंट

Ad

WWE Raw के एपिसोड में ब्लडलाइन की स्टोरी को जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ाया गया। शो की शुरुआत में जे उसो और जिमी उसो का सैगमेंट देखने को मिला। दोनों ने साथ आने को लेकर बात की और फिर जे के रोमन रेंस के साथ SmackDown में जाकर बातचीत करने का ऐलान हुआ। उसोज़ ने मिलकर ब्लडलाइन की हालत खराब कर दी

बैकस्टेज सैमी ज़ेन ने जे उसो को समझाने और पूर्व साथियों के साथ नहीं जुड़ने की सलाह दी। जे ने बताया कि सैमी परिवार का हिस्सा नहीं हैं और इसी वजह से उन्हें समझ नहीं आएगा। बाद में जिमी ने सैमी से बात करने का मन बनाया लेकिन सैमी पार्किंग एरिया में सोलो सिकोआ से बात करते हुए नज़र आए। यह सभी सैगमेंट बढ़िया थे और अगले शोज़ के लिए इसके द्वारा सस्पेंस तैयार हो गया है।

1- बुरी बात: WWE Raw का कमजोर मेन इवेंट

Ad

WWE Raw के एपिसोड का मेन इवेंट काफी कमजोर रहा। डेमियन प्रीस्ट का सामना डॉमिनिक मिस्टीरियो से देखने को मिला। इस मैच में शर्त यह थी कि अगर मिस्टीरियो ने प्रीस्ट को हरा दिया, तो फिर वो वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने के हकदार बन जाएंगे। फैंस को उम्मीद थी कि डॉमिनिक का सामना किसी बड़े स्टार से होगा।

डेमियन प्रीस्ट भी जबरदस्त स्टार हैं लेकिन जिस तरह से पिछले एक हफ्ते से डॉमिनिक के मिस्ट्री विरोधी को लेकर हाइप थी, उस हिसाब से कंपनी ने निराश किया। मेन इवेंट को कम समय दिया गया और इसके अंत में डॉमिनिक ने चीटिंग की। यह मेन इवेंट साफ तौर पर पूरे शो के मुकाबले कमजोर पड़ गया।

2- अच्छी बात: WWE Raw में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन्सन रीड का ब्रॉल

Ad

WWE Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने प्रोमो कट किया और फिर ब्रॉन्सन रीड बड़ी स्क्रीन पर नज़र आए। रीड ने इसके बाद सैथ को पार्किंग एरिया में आने के लिए ललकारा। रॉलिंस और रीड के बीच जबरदस्त ब्रॉल हुआ। पहले सैथ ने ब्रॉन्सन को कार पर अपना फिनिशर स्टॉम्प दिया और इसके बाद दोनों लड़ते हुए ट्रक के अंदर घुस गए।

ब्रॉन्सन रीड ने वहां से पार्किंग में रखे सामान पर सैथ रॉलिंस को डेथ वैली ड्राइवर मूव दे दिया। यह काफी खतरनाक स्पॉट था और सभी यह देखकर बेहद हैरान रह गए। सैथ की मेडिकल कंडीशन अभी क्लियर नहीं है। हालांकि, इस सैगमेंट द्वारा Crown Jewel में होने वाला उनका सिंगल्स मैच बढ़िया तरह से हाइप हो गया।

2- बुरी बात: WWE का विमेंस डिवीजन को खराब तरीके से बुक करना

Ad

WWE Raw के एपिसोड में विमेंस डिवीजन की बुकिंग बेहद निराशाजनक रही। शो में रिया रिप्ली नज़र नहीं आईं और WWE ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन को भी काफी कम टीवी टाइम दिया। उनके Crown Jewel 2024 में नाया जैक्स के खिलाफ होने वाले मैच को भी हाइप नहीं किया गया।

सिर्फ विमेंस डिवीजन का एक मैच देखना को मिला। आईवी नाइल ने ज़ेलिना वेगा का सामना किया। दोनों स्टार पावर के मामले में पीछे हैं। उन्हें टीवी टाइम देना सही था लेकिन कंपनी का विमेंस डिवीजन का सिर्फ एक ही मैच बुक करना खराब रहा। WWE द्वारा विमेंस स्टार्स का कोई एक और मैच या सैगमेंट तय किया जाना चाहिए था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications