WWE Raw: WWE रॉ (Raw) का हालिया एपिसोड काफी तगड़ा रहा। इस शो में मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) द्वारा बनी हुई हाइप को जारी रखा गया। एपिसोड में कई जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली। शो की शुरुआत और अंत ने मुख्य रूप से फैंस का ध्यान खींचा।Raw का यह एपिसोड जरूर शानदार रहा। हालांकि, कुछ जगहों पर फैंस को निराशाजनक चीज़ें भी देखने को मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों पर एक नज़र डालने वाले हैं।1- WWE Raw की अच्छी बात: Brock Lesnar की चौंकाने वाली वापसी View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की। वो सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के सैगमेंट के बीच आए। यहां फैंस द्वारा उन्हें काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। साथ ही जिस तरह कोडी ने द बीस्ट के रिटर्न पर रिएक्ट किया, यह भी देखने लायक चीज़ थी।बाद में रिंगसाइड में कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर के बीच ब्रॉल देखने को मिला। अंतिम मोमेंट्स में लगा कि लैसनर का पलड़ा भारी रहेगा। हालांकि, रोड्स ने कोडी कटर मूव लगाकर द बीस्ट की हालत खराब की। लैसनर की वापसी और उनका यह सैगमेंट सही मायने में रोचक रहा था।1- बुरी बात: रिया रिप्ली के लिए अच्छे विरोधियों की कमी रहना View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली ने जब शार्लेट फ्लेयर को WrestleMania 39 में हराकर चैंपियनशिप जीती थी, तो उन्हें लेकर काफी ज्यादा हाइप थी। हालांकि, इसके बाद उन्हें उतने बेहतर चैलेंजर नहीं मिले हैं। उनकी ज़ेलिना वेगा और नटालिया के साथ दुश्मनी देखने को मिली है। दोनों ही इस समय विमेंस डिवीजन के टॉप पर नहीं हैं।रिया रिप्ली काफी डॉमिनेंट रेसलर हैं। ऐसे में उन्हें Raw रोस्टर पर मौजूद बैकी लिंच, ट्रिश स्ट्रेटस, लिव मॉर्गन समेत अन्य दिग्गजों के खिलाफ नज़र आना चाहिए। हालांकि, WWE उन्हें बेहतर विरोधी देने के मामले में संघर्ष कर रहा है। यह एक निराशाजनक चीज़ है।2- अच्छी बात: मेन इवेंट मैच और सैगमेंट View this post on Instagram Instagram Postमेन इवेंट में जबरदस्त तरीके से बवाल मचा। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस का डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ बेहतरीन मैच देखने को मिला। अंतिम मोमेंट्स में डेमियन प्रीस्ट ने आकर सैथ पर हमला किया और मैच का अंत DQ से हो गया। बाद में जजमेंट डे के प्रीस्ट और मिस्टीरियो ने मिलकर सैथ पर हमला किया।डेमियन प्रीस्ट जब अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने गए, फिन बैलर ने आकर सैथ पर हमला किया। इसी कारण प्रीस्ट के हाथ से ब्रीफकेस कैश-इन करने का मौका चला गया। बाद में उनके बीच बहस भी देखने को मिली। इसने मेन इवेंट सैगमेंट को और रोचक बना दिया।2- बुरी बात: ड्रू मैकइंटायर को ज्यादा टीवी टाइम नहीं मिलना View this post on Instagram Instagram PostMoney in the Bank 2023 के दौरान ड्रू मैकइंटायर की धमाकेदार वापसी देखने को मिली थी। उन्होंने आकर गुंथर पर हमला किया था। WWE Raw के एपिसोड में उनकी अपीयरेंस को लेकर काफी हाइप थी। फैंस देखना चाहते थे कि मैकइंटायर का अगला कदम क्या होगा।WWE ने उनकी बुकिंग द्वारा काफी ज्यादा निराश किया। दरअसल, मैकइंटायर को बहुत कम टीवी टाइम दिया गया। वो मैट रिडल की जीत के बाद आए और इम्पीरियम पर हमला किया। उन्होंने यहां गुंथर को कंफ्रंट किया। मैकइंटायर का बैकस्टेज सैगमेंट भी देखने को मिला। हालांकि, फैंस ने उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें लगाई थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।