WWE Raw Best & Worst (9 September 2024): WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ। यह रेड ब्रांड का सीजन प्रीमियर शो था और इसे बेहतरीन बनाने के लिए WWE ने काफी मेहनत की। इसी बीच कुछ तगड़े मैचों और सैगमेंट को बुक किया। दिग्गज नज़र आए और बैड ब्लड (Bad Blood 2024) के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई गई।WWE Raw में हुई कुछ चीज़ें काफी जबरदस्त रही और इनके चलते रेड ब्रांड का सीजन प्रीमियर स्पेशल शो रोचक बन पाया। इसी बीच कुछ जगहों पर सभी को थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों पर एक नज़र डालने वाले हैं।1- WWE Raw की अच्छी बात: सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच का ऐलान View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के एपिसोड का सबसे ज्यादा चर्चा का विषय ड्रू मैकइंटायर के सैगमेंट से आया। इसी बीच उन्होंने सीएम पंक पर निशाना साधा और फिर एडम पीयर्स आए। इसी बातचीत के दौरान पीयर्स ने बताया कि Bad Blood में ड्रू मैकइंटायर का सामना सीएम पंक से होगा।WWE ने उनके बीच साधारण मैच नहीं बल्कि Hell in a Cell मुकाबले का ऐलान किया है। इस तरह के मैच अमूमन काफी ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं। इसी वजह से उम्मीद है कि Bad Blood में यह दोनों दुश्मन बवाल मचांएगे। Raw में यह चीज़ फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आई।1- बुरी बात: WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को डरपोक दिखाना View this post on Instagram Instagram Postगुंथर ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में सफलता हासिल की और फैंस का सम्मान पाया क्योंकि वो लगातार इसे डिफेंड करते थे। गुंथर ने खुद को फाइटिंग चैंपियन साबित किया और वो चैलेंज से पीछे नहीं हटते थे। यह चीज़ उनके वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रन के दौरान नहीं कही जा सकती।पिछले हफ्ते सैमी ज़ेन ने गुंथर को टाइटल के लिए चैलेंज दिया, तो उन्होंने पूरी तरह से इंकार कर दिया। इससे गुंथर का चैंपियन के तौर पर कद कम हुआ क्योंकि उनका चैलेंज से पीछे हटना खराब रहा। इस हफ्ते भी सैमी और ब्रेट ने उन्हें उकसाने का प्रयास किया और चैलेंज का जवाब देने के लिए कहा लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्हें डरपोक दिखाया गया, जो एकदम खराब चीज़ रही।2- अच्छी बात: WWE Raw की शुरुआत में हुआ स्ट्रीट फाइट मैच View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw की शुरुआत में एक जबरदस्त मैच देखने को मिला। Wyatt Sick6 का सामना 8 पर्सन स्ट्रीट फाइट मैच में अमेरिकन मेड से हुआ। यह मैच काफी मनोरंजक रहा और कई खतरनाक मूव्स देखने को मिले। दोनों टीमों ने इसे ब्रूटल बनाने की पूरी कोशिश की।मैच में टेबल, ट्रैश कैन, स्टील चेयर और केंडो स्टिक समेत अलग-अलग आयटम्स का उपयोग हुआ। इससे मैच बेहतरीन बना और अंत में Wyatt Sick6 की जीत हुई। इसी के साथ उनकी अमेरिकन मेड के साथ दुश्मनी का संभावित तौर पर अंत हो गया है।2- बुरी बात: WWE स्टार जे उसो को जजमेंट डे वाली स्टोरीलाइन में डालना View this post on Instagram Instagram Postजे उसो पिछले कुछ समय से काफी संघर्ष करते हुए नज़र आ रहे हैं। फैंस उन्हें सिंगल्स स्टार के तौर पर आगे आते हुए देखना चाहते हैं लेकिन वो अपने रन के साथ ही एक अन्य स्टोरीलाइन पर भी ध्यान दे रहे हैं। उसो जरूर इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल के लिए नंबर 1 कंटेंडर बन गए हैं लेकिन वो जजमेंट डे के खिलाफ स्टोरीलाइन में रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट का भी साथ दे रहे हैं, जो खराब चीज़ है।इससे फैंस का ध्यान उनके सिंगल्स रन से हट रहा है। यह चीज़ कुल मिलाकर जे के लिए ही नुकसान कर सकती है क्योंकि जजमेंट डे, डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली के साथ स्टोरीलाइन में रहने से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा, जबकि इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप स्टोरीलाइन से वो आगे आ पाएंगे।