Royal Rumble 2022 से पहले कंपनी को मिला बहुत बड़ा तोहफा, WWE Raw की व्यूअरशिप आई सामने

WWE रॉ (Raw) को व्यूअरशिप के मामले में हुआ फायदा
WWE रॉ (Raw) को व्यूअरशिप के मामले में हुआ फायदा

WWE Royal Rumble का आयोजन कुछ ही दिन बाद होगा। इससे पहले WWE रॉ (Raw) का अंतिम एपिसोड काफी शानदार रहा। कंपनी को व्यूअरशिप के मामले में भी फायदा देखने को मिला। हालांकि एक बार फिर दो मिलियन का आंकड़ा तीन घंटे के शो में पार नहीं हो पाया। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.766 मिलियन रही। काफी लंबे समय बाद एक अच्छा आंकड़ा रेड ब्रांड के एपिसोड से मिला है।

Ad

WWE Raw की व्यूअरशिप इस बार काफी शानदार रही

पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.613 मिलियन थी। इस हफ्ते 9.49 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। पहले घंटे की व्यूअरशिप इस हफ्ते 1.822 मिलियन रही। काफी लंबे समय बाद पहले घंटे की व्यूअरशिप अच्छी रही। दूसरे घंटे की व्यूअरशिप भी इस बार काफी सही देखने को मिली। दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.882 मिलियन रही। तीसरे घंटे में हालांकि हमेशा की तरह कंपनी को नुकसान हुआ और इस बार व्यूअरशिप 1.594 मिलियन ही रही।

इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले का आमना-सामना हुआ। दोनों का वजन मापा गया। हालांकि ये सैगमेंट फैंस की उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। सभी ने सोचा था कि इस सैगमेंट में कुछ एक्शन देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके अलावा शो में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स नजर आए।

मेन इवेंट में मरीस का बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ। द मिज ने काफी अच्छी तैयारी की लेकिन ऐज और फीनिक्स ने इसमें खलल डाल दिया। ऐज और फीनिक्स ने सिक्योरिटी गार्ड्स की हालत खराब कर दी। खैर कुल मिलाकर देखा जाए तो ये आंकड़े देखकर WWE को खुशी जरूर हुई होगी। अब सभी की नजरें Royal Rumble 2022 पर टिकी होंगी। ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच WWE चैंपियनशिप मैच इस इवेंट में होगा। अभी तक कंपनी ने इस राइवलरी को रेड ब्रांड में अच्छे से बिल्ड किया है। रेड ब्रांड के कई सुपरस्टार्स मेंस रंबल मैच में भी हिस्सा लेंगे। बिग ई इस बार सभी के फेवरेट बताए जा रहे हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर काफी मजा आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications