WWE Raw, अच्छी और बुरी बातें: फेमस सुपरस्टार ने दिग्गज पर किया अटैक, चैंपियन को लेकर हुई बड़ी गलती

WWE Raw में कुछ बड़ी चीज़ें देखने को मिली
WWE Raw में कुछ बड़ी चीज़ें देखने को मिली

WWE रॉ (Raw) का एपिसोड धमाकेदार रहा। इस एपिसोड में WWE ने काफी अच्छे मैचों और सैगमेंट्स को बुक किया। पिछला एपिसोड रोचक साबित हुआ था और इसी वजह से हर कोई उम्मीद कर रहा था कि यह एपिसोड भी अच्छा रहेगा। WWE ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। इस एपिसोड की शुरुआत ही बढ़िया तरह से हुई थी। इसके बाद कुछ मिड-कार्ड स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया।

Ad

WWE ने बीच में बढ़िया सिंगल्स और टैग टीम मैचों का आयोजन किया। इसके अलावा WWE ने कुछ रोचक सैगमेंट्स भी बुक किये। ड्राफ्ट के बाद से WWE के रेड ब्रांड में सुधार आया है और यह चीज़ Raw के एपिसोड में साफ तौर पर नजर आई। Raw के एपिसोड्स अब पहले से रोचक और खास साबित हो रहे हैं और WWE को इससे व्यूअरशिप के मामले में जरूर फायदा मिल सकता है।

Ad

Raw का एपिसोड भले ही शानदार रहा हो लेकिन हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह Raw के इस एपिसोड में कुछ जगहों पर WWE ने फैंस को खुश किया वहीं कुछ जगहों पर निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- Raw की अच्छी बात: WWE चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन

Ad

Raw के एपिसोड में WWE चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया गया। सैथ रॉलिंस ने प्रोमो कट किया और इस दौरान बिग ई ने इंटरफेयर किया। लग रहा था कि Raw में दोनों के बीच मैच होगा लेकिन सैथ ने इससे इनकार कर दिया। केविन ओवेंस सैगमेंट का हिस्सा बने और फिर उनका बिग ई के खिलाफ मैच तय हुआ।

बिग ई और केविन ओवेंस का मैच बढ़िया था। अंत में WWE ने अपने टॉप चैंपियन को ताकतवर दिखाया। इस मैच में सैथ रॉलिंस की इंटरफेरेंस हुई और यह सही मायने में एक रोचक चीज़ रही। सैथ और बिग ई की दुश्मनी की शुरुआत बढ़िया तरह से हुई है। WWE ने अपने फैंस को प्रभावित किया।

1- बुरी बात: चैंपियंस का पिन होना

Ad

Raw के एपिसोड में रिया रिप्ली और निकी A.S.H का क्वीन जेलिना और कार्मेला के खिलाफ एक टैग टीम मैच देखने को मिला। यह मैच किसी चैंपियनशिप के लिए नहीं था। इस मैच में सभी उम्मीद कर रहे थे कि विमेंस टैग टीम चैंपियंस को जीत मिल जाएगी और WWE उन्हें कमजोर नहीं दिखाना चाहेगा।

WWE ने एक बड़ी गलती की। इस मैच में जेलिना और कार्मेला ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने विमेंस टैग टीम चैंपियंस को पिन कर दिया है। देखकर लग रहा है कि दोनों की स्टोरीलाइन आगे आगे बढ़ेगी। फैंस को शायद ही इस स्टोरीलाइन में रुचि रहेगी क्योंकि पहले ही WWE ने अपने चैंपियंस को कमजोर दिखा दिया है।

2- अच्छी बात: ऑस्टिन थ्योरी को लगातार बढ़िया पुश मिलना

Ad

WWE अमूमन अपने NXT स्टार्स को मेन रोस्टर पर आने के बाद बढ़िया तरह से पुश नहीं दे पाता है। कैरियन क्रॉस और कीथ 'बीयरकैट' ली के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। दोनों स्टार्स के पास काफी टैलेंट है लेकिन उनका सही तरह से उपयोग नहीं किया जा रहा है। हालांकि, ऑस्टिन थ्योरी के साथ ऐसा नहीं है।

WWE ऑस्टिन थ्योरी को बढ़िया तरह से बुक कर रहा है। Raw में उन्होंने रे मिस्टीरियो के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और सभी को प्रभावित किया। इस सुपरस्टार के पास काफी टैलेंट है और WWE आखिर उन्हें पुश दे रहा है। वो लगातार मैचों में ताकतवर दिखाई दे रहे हैं और यह एक अच्छी चीज़ है। देखकर लग रहा है कि ऑस्टिन WWE Raw के अगले टॉप सुपरस्टार बनेंगे।

2- बुरी बात: बॉबी लैश्ले का Raw में नजर नहीं आना

Ad

Raw के एपिसोड में बॉबी लैश्ले दिखाई नहीं दिए। लैश्ले Raw रोस्टर का अहम हिस्सा हैं और वो कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं। वो आसानी से ढेरों फैंस को एपिसोड की ओर आकर्षित कर सकते हैं। हालांकि, Raw में उनका उपयोग नहीं किया गया और यह एक खराब बात रही।

बॉबी लैश्ले के आने से एपिसोड जरूर धमाकेदार बनता। WWE के पास इस समय उनके लिए कोई स्टोरीलाइन नहीं है लेकिन Raw में नई दुश्मनी की शुरुआत हो सकती थी। अचानक से टॉप स्टार का एपिसोड में नजर नहीं आना एक अजीब चीज़ है। WWE को लैश्ले का Raw में उपयोग करना चाहिए था।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications