WWE रॉ (Raw) का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। WWE ने कुछ जबरदस्त मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया। दरअसल, समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी शानदार साबित हुआ था। इस वजह से सभी को उम्मीद थी कि Raw का एपिसोड भी काफी शानदार रहेगा। Raw का यह एपिसोड पूरी तरह अच्छा नहीं था क्योंकि कुछ जगहों पर WWE ने निराश किया।इसके बावजूद ज्यादा मैच और सैगमेंट काफी अच्छे रहे। WWE ने Raw में कुछ नई स्टोरीलाइंस को शुरू करते हुए प्रभावित किया। बड़ी बात यह है कि ज्यादातर स्टोरीलाइंस जारी नहीं रही। WWE ने SummerSlam के बाद अपने लिए एक नई शुरुआत की है और यह चीज़ Raw के एपिसोड को देखकर साफ तौर पर दिखाई दी।More PHENOMENAL than ever!@AJStylesOrg#WWERaw pic.twitter.com/VW4FKEyivD— WWE (@WWE) August 24, 2021Raw का एपिसोड जरूर ही मनोरंजक साबित हुआ। हालांकि, हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। Raw के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने प्रभावित किया वहीं कुछ जगहों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- WWE Raw की अच्छी बात: रिडल और रैंडी ऑर्टन की जोड़ी.@RandyOrton wasn't expecting THAT!@SuperKingofBros pulls out ALL the stops for this #RKBro celebration on #WWERaw! pic.twitter.com/vxPOCmgSyW— WWE (@WWE) August 24, 2021रिडल और रैंडी ऑर्टन ने सही मायने में Raw टैग टीम चैंपियनशिप का कद बढ़ा दिया है। हमेशा ही फैंस का मानना रहता है कि WWE अपने टैग टीम डिवीजन पर ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि, मौजूदा समय में Raw टैग टीम टाइटल्स सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहते हैं। इसका कारण रैंडी ऑर्टन और रिडल की अनोखी जोड़ी को माना जा सकता है। दोनों ही सुपरस्टार्स को हमेशा ही साथ देखना रोचक रहता है।दोनों सुपरस्टार्स के कैरेक्टर्स अलग हैं और इस वजह से जब भी वो साथ दिखाई देते हैं तो फैंस प्रभावित हो जाते हैं। Raw के एपिसोड में दोनों ने मेन इवेंट में प्रभावित किया। रिडल ने रैंडी ऑर्टन को गिफ्ट दिया और इसके बाद पूर्व NXT सुपरस्टार को एजे स्टाइल्स पर बड़ी जीत मिली। ऑर्टन ने स्टाइल्स पर RKO लगाकर Raw का शानदार तरीके से अंत किया।