Royal Rumble 2022 से पहले Brock Lesnar ने WWE Raw में नए लुक के साथ की एंट्री, Bobby Lashley के साथ हुआ आमना-सामना 

WWE Royal Rumble 2022 में लैसनर और लैश्ले के बीच होगा तगड़ा मैच
WWE Royal Rumble 2022 में लैसनर और लैश्ले के बीच होगा तगड़ा मैच

WWE Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के बीच चैंपियनशिप मैच होगा। इस मैच को देखने को लिए सभी फैंस उत्साहित है। फैंस इस मैच का इंतजार कई सालों से कर रहे हैं। WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) से पहले अंतिम रॉ (Raw) में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले का आमना-सामना हुआ। हालांकि फैंस जरूर इस बार निराश हुए। सभी को लगा था कि एक्शन देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Ad
Ad

WWE Raw में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच हुआ सैगमेंट

Raw में इस हफ्ते हुआ ये सैगमेंट काफी खास रहा। बॉबी लैश्ले ने MVP के साथ सबसे पहले एंट्री की। ये कुछ अलग तरह का सैगमेंट था और इसमें दोनों सुपरस्टार्स का वजन मापा गया। लैश्ले की एंट्री के बाद उनका ट्रेनिंग का वीडियो चलाया गया। इसके बाद लैसनर और पॉल हेमन ने एंट्री की। पॉल हेमन ने शानदार अंदाज में लैसनर को संबोधित किया।

लैसनर की एंट्री के वक्त फैंस ने उन्हें काफी चीयर किया। लैसनर इस बार काउबॉय हैट के साथ नजर आए। लैसनर ने अपने लुक में भी बदलाव किया था। इसके बाद लैसनर और लैश्ले का वजन मापा गया। लैश्ले ने सबसे पहले वजन मापने वाली मशीन पर एंट्री की। लैश्ले का वजन 273 पाउंड था। MVP ने इसके बाद लैश्ले की जमकर तारीफ की। MVP ने लैश्ले को काफी हाइप किया।

लैसनर इसके बाद वजन मापने वाली मशीन में आए। लैसनर का वजन 286 पाउंड निकला। लैश्ले ने इसके बाद लैसनर को हराने की धमकी दी। लैश्ले ने कहा कि ये टाइटल रन लैसनर का सबसे छोटा रहेगा। लैसनर ने इसके बाद लैश्ले को कॉमेडियन कह दिया। लैसनर ने लैश्ले का मजाक बनाया और इसके बाद चले गए। इस दौरान लैश्ले काफी गुस्से में नजर आए।

ये सैगमेंट बहुत ही अलग था। फैंस की उम्मीद के मुताबिक ये सैगमेंट देखने को नहीं मिला। अब WWE Royal Rumble में दोनों के बीच काफी घमासान देखने को मिलेगा। लैश्ले ने इस बात जीत का बहुत दावा किया है। देखना होगा कि लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications