WWE में हील टर्न लेने के बाद Raw में दिखा Brock Lesnar का नया और अनोखा रूप, लुक देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

..
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं ब्रॉक लैसनर
पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर नया लुक लेकर आए

Brock Lesnar: WWE मेगास्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) साल 2021 में फेस टर्न लेते हुए नए काऊबॉय गिमिक में दिखाई दिए थे। इस महीने की शुरुआत में हुए रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के बाद हुए रॉ (Raw) के एपिसोड में उन्होंने हील टर्न लिया था। हालिया रेड ब्रांड शो में बीस्ट का नया डार्क साइड दिखाई दिया।

Ad

हालिया रेड ब्रांड शो में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर ब्लैक कोट और काऊबॉय हैट में नज़र आए थे। कई लोग बीस्ट के इस लुक की तुलना उनके पुराने दुश्मन द अंडरटेकर से कर रहे हैं। WWE हॉल ऑफ फेमर भी इसी तरह की ब्लैक हैट और बड़े कोट के साथ दिखाई देते थे। उनका यह अनोखा लुक कई फैंस को हैरान कर चुका है। आप लैसनर का नया लुक यहां देख सकते हैं:

Ad

ब्रॉक लैसनर के लुक में जब भी बदलाव होता है, वह हमेशा ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। इससे पहले लैसनर के काऊबॉय गिमिक को भी बहुत पसंद किया गया था। कई फैंस बीस्ट के इस लुक की Resident Evil मूवी के मिस्टर X से भी तुलना कर रहे हैं, वहीं कई लोग ब्रॉक और ग्रीम रीपर (एक Mythology कैरेक्टर) में समानता निकाल रहे हैं।

Ad

WWE Backlash 2023 में Brock Lesnar vs Cody Rhodes मैच का हुआ ऐलान

WWE WrestleMania 39 के बाद हुए Raw के पहले एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने कोडी रोड्स के ऊपर खतरनाक हमला कर दिया था। पिछले हफ्ते Royal Rumble 2023 विनर ने ब्रॉक को Backlash में मैच के लिए चुनौती दी थी, जिसके बाद इस हफ्ते के लिए बीस्ट की वापसी का ऐलान किया गया था।

हालिया Raw के एपिसोड में कोडी ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को कंफ्रंटेशन के लिए बुलाया था, लेकिन एडम पीयर्स ने आकर रोड्स को रोकने का प्रयास किया। वो नहीं माने और रिंग में चेयर लेकर आ गए। पीयर्स ने WWE Backlash 2023 में ब्रॉक लैसनर vs कोडी रोड्स मैच को ऑफिशियल कर दिया था।

पीयर्स ने भी स्थिति को संभालने के लिए कई सिक्योरिटी गार्ड्स को रिंग में बुला लिया था। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने इस दौरान स्टेज पर एंट्री की। आने के बाद उन्होंने अमेरिकन नाईटमेयर को वहां तक आने के लिए कहा। रोड्स ने गार्ड्स पर हमला कर दिया लेकिन तब तक ब्रॉक बैकस्टेज चले गए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications