CM Punk की WWE दिग्गज से भिड़ंत पर फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, आई शानदार प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE Raw में सीएम पंक का सैगमेंट तगड़ा था (Photo: WWE.com)
WWE Raw में सीएम पंक का सैगमेंट तगड़ा था (Photo: WWE.com)

CM Punk Segment Raw Fans Reaction: WWE Raw की शुरुआत सीएम पंक (CM Punk) ने की और फिर सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) भी इसमें नज़र आए। दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा और ब्रॉल हुआ। जे उसो और सैमी ज़ेन उन्हें रोकने आए। बाद में सैमी ज़ेन और सैथ रॉलिंस के बीच बहस हुई और यहां से दोनों का एक-दूसरे के खिलाफ मैच बुक हो गया। WWE Raw की यह शुरुआत काफी ज्यादा चर्चा का विषय रही और फैंस को सैगमेंट बेहद पसंद आया। सभी ने पंक की सैथ से भिड़ंत और फिर सैथ-सैमी के प्रोमो पर बात की। पूरे सैगमेंट को लेकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस आर्टिकल में उनके सैगमेंट पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE Raw में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के सैगमेंट पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच क्या जबरदस्त प्रोमो देखने को मिला। यह बाद में सैथ रॉलिंस और सैमी ज़ेन के धमाकेदार प्रोमो में बदल गया, जहां दोनों एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग फैक्ट्स लेकर आए। सैमी ज़ेन उस समय को भी लेकर आए, जब सैथ रॉलिंस ने शील्ड भाइयों को धोखा दे दिया था। यह सबसे ज्यादा शानदार स्टोरीटेलिंग रही। WWE अपने सभी दांव एक साथ खेल रही है।)

Ad

(सीएम पंक, सैथ रॉलिंस, सैमी ज़ेन और जे उसो! 2024 के सबसे अच्छे सैगमेंट में से एक रहा था।)

Ad

(सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और सैमी ज़ेन ने शानदार प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रोमो और लॉन्ग टर्म स्टोरीटेलिंग देखने को मिली। सैथ रॉलिंस और सैमी ज़ेन ने मेन इवेंट में फैंस का ध्यान खींचा, जहां वो सही कहानी के साथ लड़ रहे थे। इसने पिछले कुछ समय के सबसे अच्छे Raw में से एक को तैयार कर दिया।)

Ad

(सैमी ज़ेन की निराशा जायज़ है। कई बार ज़िद के कारण आपकी वो पार्टनरशिप भी टूट जाती है, जिसकी आपको असल में जरूरत होती है।)

Ad

(सैथ रॉलिंस और सीएम पंक एवं सैथ रॉलिंस और सैमी ज़ेन का शुरुआती प्रोमो स्टोरीटेलिंग की असली मास्टरक्लास है। माइक पर महान स्टार्स एक-दूसरे के खिलाफ जा रहे हैं।)

(सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के प्रोमो का अंत एक ब्रॉल द्वारा हुआ। यह बाद में सैथ रॉलिंस और सैमी ज़ेन के प्रोमो में बदल गया।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications