WWE न्यूज़: 4 साल बाद फिर टूटी द शील्ड

Enter caption

आज की रॉ रोंगटे खड़े कर देने वाली थी। पहले सैगमेंट से लेकर क्लोजिंग सैगमेंट तक फैंस कांपते रह गए। पहले सैगमेंट में रोमन रेंस ने घातक बीमारी के कारण अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप छोड़ दी। इसके बाद तो फैंस फूट-फूटकर रोने लग गए। डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस की आंखों में भी आंसू आ गए। रोमन रेंस शायद अब 2-3 साल तक नजर नहीं आएंगे।

Ad

लेकिन जो मेन इवेंट में हुआ वो किसी ने सोचा नहीं था। मेन इवेंट में टैग टीम चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज का मुकाबला जिगलर और मैकइंटायर के साथ हुआ। ये मैच काफी शानदार चला। मैच एक बार सैथ रॉलिंस और डीन के हाथ से निकल रहा था तभी स्ट्रोमैन आ गए और मैकइंटायर को मार-मारकर बैकस्टेज ले गए। मौके का फायदा उठाकर सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने जिगलर के ऊपर फिनिशिंग मूव लगाकर ये मैच जीत लिया और टाइटल भी। दोनों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। लेकिन अचानक से सैथ रॉलिंस पर डीन एंब्रोज ने डर्डी डीड्स मार दिया। शील्ड का इसके बाद तो अंत ही हो गया। इसके बाद डीन एंब्रोज ने गुस्से में सैथ रॉलिंस को बुरी तरह पीट दिया। फ्लोर पर भी नीचे सैथ रॉलिंस को उन्होंने डर्डी डीड्स मार दिया। एक ही रात में दो बड़े फैसले ये काफी चौंकाने वाले थे।

Ad
Ad

पूरा WWE यूनिवर्स आज हैरान हो गया है। फैंस चौंक गए की आखिर ये हो क्या रहा है। खासतौर पर तब जब सैथ रॉलिंस को डीन एंब्रोज मार रहे थे। पूरा एरीना शांत हो गया। फैंस सवाल पूछ रहे थे की डीन ऐसा क्यों कर रहे हो। पहले रोमन गए और इसके बाद अब शील्ड टूट गई है। डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस अब अलग अलग रन करेंगे। दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए है। डीन एंब्रोज ने ऐसा क्यों किया अब इसका जवाब तो अगली रॉ में ही मिल पाएगा।

WWE की ब्रेकिंग न्यूज और ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications