"कुछ गलत है"- Raw के निराशाजनक शो पर भड़के फैंस, WWE पर जमकर फूटा गुस्सा

Ujjaval
WWE Raw फैंस को पसंद नहीं आया (Photo: WWE.com)
WWE Raw फैंस को पसंद नहीं आया (Photo: WWE.com)

Fans Angry on Disappointing Raw: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड साधारण रहा। स्मैकडाउन (SmackDown) के बेहद निराशाजनक शो के बाद रेड ब्रांड का एपिसोड भी कुछ खास नहीं था। WWE ने शो के दौरान अच्छे मैच जरूर दिए लेकिन कुछ बड़ा देखने को नहीं मिला। कुछ मैचों का DQ से अंत प्रशंसकों को पसंद नहीं आया, तो कुछ स्टार्स की बुकिंग पर सवाल खड़े हुए। ट्रिपल एच का भी मजाक उड़ाया गया। इस आर्टिकल में हम Raw को लेकर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE Raw के साधारण शो पर फैंस की गुस्से वाली प्रतिक्रियाएं

Ad

(लगातार दो मैच बीच में बाहरी दखल के कारण DQ के चलते खराब हो गए। मुकाबले भी उतने अच्छे नहीं रहे। अभी तक Raw निराशाजनक रहा है।)

Ad

(मैं चैड गेबल vs अकीरा टोज़ावा के मैच से बहुत ज्यादा निराश हूं। टोज़ावा को एक जॉबर से भी खराब बुक किया जा रहा है, जबकि वो एक अच्छे रेसलर हैं।)

Ad

(पिछले SmackDown की तरह Raw में ऐसा कुछ नहीं हुआ और यह सिर्फ समय को भरने के लिए था। यह उतना खराब नहीं था लेकिन मैं इसके छोड़ सकता था और शायद ज्यादा कुछ मिस भी नहीं करता। इसे 6/10 मिलेंगे। इसपर सवाल नहीं खड़े किए जा सकते लेकिन यह अच्छा भी नहीं था।)

Ad

(दो DQ देखने को मिला। हां, ट्रिपल एच घर जल्दी जाना चाहते होंगे।)

Ad

(पिछले हफ्ते हुए SmackDown के साल के सबसे खराब टेप किए गए शो के मुकाबले Raw थोड़ा ही बेहतर था। कोफी किंग्सटन की मां का उन्हें छोड़कर जाना पूरे शो का सबसे अच्छा पल था। न्यू डे के सैगमेंट WWE Raw में सबसे अच्छे रहते हैं और यह चीज जरूर अब एक आदत बन जाएगी।)

Ad

(डेमियन प्रीस्ट और जजमेंट डे का सैगमेंट 2024 में WWE के सबसे खराब पल में से एक था।)

Ad

(WWE Raw का एपिसोड ठीकठाक रहा। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि अब साल के बचे हुए शोज़ में इतना बड़ा कुछ नहीं होने वाला है। शुरुआती सैगमेंट अच्छा था और विमेंस ट्रिपल थ्रेट मैच ठीक रहा। न्यू डे का सैगमेंट बढ़िया था और मेन इवेंट भी काफी अच्छा था। मैं इस शो को 10 में से 6 अंक दूंगा।)

(ट्रिपल एच के साथ कुछ तो गलत है। वो शुरुआत अच्छे से करते हैं लेकिन चीजों को अंजाम देने में देरी कर देते हैं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications