WWE Raw में होने वाले Draft को लेकर हुआ बहुत बड़ा खुलासा, फैंस को मिले कुछ जबरदस्त सरप्राइज?

Ujjaval
WWE Draft को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE Draft को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

Draft 2024: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। SmackDown के आखिरी एपिसोड द्वारा ड्राफ्ट (Draft 2024) के पहले संस्करण का आयोजन हुआ था। कई सारे सुपरस्टार्स को नए ब्रांड में जगह मिली, तो कुछ अपने पुराने शो के साथ ही बने रहे। अब Raw के अगले एपिसोड में ड्राफ्ट का दूसरा भाग देखने को मिलेगा। इसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

Ad

Fightful Select ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि Raw के एपिसोड में ड्राफ्ट की नाईट 2 के दौरान कुछ बड़ी चीज़ें हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि कई सुपरस्टार्स दूसरे ब्रांड में कदम रख सकते हैं। इसी बीच उन्होंने कुछ बड़े NXT कॉलअप्स के भी संकेत दिए। साफ तौर पर कुछ शॉक्स और सरप्राइज WWE और ट्रिपल एच द्वारा जरूर प्लान किए गए हैं।

Ad

WWE Draft की नाईट 1 में क्या हुआ?

WWE ड्राफ्ट 2024 की नाईट 1 का आयोजन SmackDown में हुआ। यहां बियांका ब्लेयर को SmackDown द्वारा पहले नंबर पर चुना गया। इसके अलावा उन्होंने NXT स्टार कार्मेलो हेज को अपने साथ शामिल किया। Raw ने इसी बीच जे उसो और सैथ रॉलिंस को अपने साथ शामिल किया। दूसरे राउंड द्वारा SmackDown में रैंडी ऑर्टन और नाया जैक्स, वहीं Raw में ब्रॉन ब्रेकर और लिव मॉर्गन की एंट्री कन्फर्म हो गई।

Ad

तीसरे राउंड में चीज़ें रोचक हुई क्योंकि ब्लडलाइन के सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और पॉल हेमन SmackDown में बने रहे। इसके अलावा एलए नाइट को भी SmackDown ने चुना। दूसरी ओर Raw ने इस राउंड में शेमस और रिकोशे को अपने साथ जोड़ा। चौथे और आखिरी राउंड में एजे स्टाइल्स और एंड्राडे ब्लू ब्रांड द्वारा चुने गए। दूसरी ओर Raw ने अल्फा अकादमी और कियाना जेम्स को अपने साथ जोड़ा।

SmackDown के ऑफ एयर होने के बाद भी ड्राफ्ट की प्रक्रिया जारी रही। इसी बीच Raw ने आईला डौन, एल्बा फायर, आईवार, शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क को अपने साथ जोड़ा। SmackDown ने सेड्रिक एलेक्ज़ेंडर, अशांटे अडोनिस, बैरन कॉर्बिन, कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज और मीचीन को अपने ब्रांड में शामिल कर लिया। देखा जाए तो Draft के पहले संस्करण में उतने बड़े बदलाव नहीं हुए और सुपरस्टार्स अपने-अपने शो पर ही रहे। उम्मीद है कि नाईट में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए जाएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications