"Bloodline ने Raw को संभाला"- WWE फैंस का फूटा गुस्सा, आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Ujjaval
WWE Raw में ब्लडलाइन के कई सैगमेंट हुए (Photo: SK Wrestling X Video Screenshots)
WWE Raw में ब्लडलाइन के कई सैगमेंट हुए (Photo: SK Wrestling X Video Screenshots)

WWE Raw Average Episode Fans Angry: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड साधारण रहा। फैंस को क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) से पहले काफी उम्मीद थी। देखा जाए तो ब्लडलाइन के सैगमेंट ने Raw को संभाला। इसके अलावा सैथ रॉलिंस-ब्रॉन्सन रीड का ब्रॉल और ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मैच फैंस को पसंद आया। अन्य चीज़ों पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा। इस आर्टिकल में हम Raw को लेकर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(ऐसा लगा कि थोड़ा मोमेंटम खत्म हो गया, खासकर Raw में, जहां चीजें काफी कंट्रोल में रहती हैं। Crown Jewel शायद इसका एक कारण हो सकता है। सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर यहां पर नहीं हैं लेकिन चीजों का मतलब तब बनने लगेगा, जब Survivor Series के लिए बिल्डअप होगा।)

Ad

(सैथ रॉलिंस और ब्रॉन्सन रीड के ब्रॉल, शेमस-लुडविग काइजर के बढ़िया मैच और ट्रिपल थ्रेट टैग मैच के बावजूद द ब्लडलाइन की कहानी ने शो को संभाला। जिमी उसो और जे उसो ने शुरुआती सैगमेंट में जबरदस्त काम किया। सैमी ज़ेन को इसमें जोड़ना शानदार था। सैमी और सोलो सिकोआ के सीन द्वारा चीजों को अधूरा छोड़ना बढ़िया रहा।)

Ad

(Raw का एपिसोड साधारण महसूस हुआ। मैंने द उसोज़ और सैमी ज़ेन से जुड़ी चीजों, सैथ रॉलिंस & ब्रॉन्सन रीड के एंगल और ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मैच का काफी आनंद लिया। इसके अलावा सभी चीजें खराब थी या मुझे उनकी परवाह नहीं थी।)

Ad

(मुझे यह चीज पसंद आई कि हमें कितने सारे ब्लडलाइन सैगमेंट Raw में देखने को मिले। यह प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास की सबसे महान स्टोरी है और हर हफ्ते यह बेहतर होती जा रही है। उन्होंने शो को संभाला।)

Ad

(WWE Raw के एपिसोड का अंत एकदम बकवास रहा। वो हमें एक बेहतर मेन इवेंट दे सकते थे।)

(WWE Raw के 2 घंटे के एपिसोड के साथ समस्या यह है कि अप्रैल 2024 में उन्होंने ऐसे रोस्टर को ड्राफ्ट किया था, जो तीन घंटे के शो को भर सके। WWE इस शो द्वारा अपने रोस्टर का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का अच्छा काम कर रहा था। अब हमें जल्दबाजी वाले मैच, स्टोरीटेलिंग सैगमेंट में कम समय और कम स्टार्स नज़र आ रहे हैं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications