WWE Raw में दिग्गज के प्रोमो & पूर्व चैंपियंस के मैच से फैंस हुए गदगद, आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Ujjaval
WWE Raw फैंस को अच्छा लगा (Photo: WWE.com & SK Wrestling X)
WWE Raw फैंस को अच्छा लगा (Photo: WWE.com & SK Wrestling X)

Raw Fans Happy Reaction: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। इस शो में काफी कुछ हुआ और फैंस को यह एपिसोड बेहद पसंद आया। सीएम पंक (CM Punk) का प्रोमो शो में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना। इसके अलावा पूर्व चैंपियंस सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के मैच की खूब तारीफ हुई। पेंटा का WWE में दूसरा मैच भी चर्चा का विषय रहा। कुल मिलाकर WWE और ट्रिपल एच की तारीफ हुई। इस आर्टिकल में हम WWE Raw को लेकर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE Raw के जबरदस्त एपिसोड पर फैंस ने लुटाया प्यार

Ad

(सीएम पंक ने कहा कि वो Royal Rumble में फेवर का उपयोग करने वाले हैं और इसको पूरी तरह से खत्म कर देंगे। उनकी रोमन रेंस के साथ Royal Rumble में इंटरेक्शन एकदम जबरदस्त रहने वाली है।)

Ad

(मैंने Raw का आनंद लिया। सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर का अच्छा सैगमेंट देखने को मिला। सीएम पंक और सैमी ज़ेन ने माइक पर शानदार काम किया। पेंटा ने एक और अच्छा मैच दिया। इयो स्काई लगातार दिखा रही हैं कि वो कितनी ज्यादा शानदार हैं। रे मिस्टीरियो और कोफी किंग्सटन का मैच अच्छा रहा। दो हफ्ते पहले हुए खराब प्रदर्शन के बाद लगातार सुधार हो रहा है।)

Ad

(मैं रोलअप फिनिशर का इतना बड़ा फैन नहीं हूं लेकिन सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच काफी तगड़ा मेन इवेंट देखने को मिला। इसके साथ ही मैच के बाद सैमी ज़ेन के साथ एंगल भी प्रभावशाली रहा।)

Ad

(मैं Raw को 10 में से 6 अंक दूंगा क्योंकि यह अच्छा शो था। पेंटा लगातार यह दिखा रहे हैं कि वो कितने शानदार हैं। पीट डन उनके लिए अच्छे विरोधी थे। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का सैगमेंट शानदार था। सैथ रॉलिंस vs ड्रू मैकइंटायर मैच अच्छा था। सैमी ज़ेन, ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस के बीच यह स्टोरीलाइन बहुत रोचक है।)

(मुझे Netflix पर Raw के यह ढाई घंटे के शो काफी ज्यादा पसंद हैं। यह तीन घंटे जितने लंबे नहीं थे और 2 घंटे जितना छोटा भी नहीं है। यह काफी है। मुझे लगता है कि यह शो के लिए स्वीट स्पॉट है। धन्यवाद ट्रिपल एच!)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications