WWE Raw Fans Reaction CM Punk Segment: WWE रॉ (Raw) के इस हफ्ते के एपिसोड की शुरुआत सीएम पंक (CM Punk) और ड्रू मैकइंटायर के सैगमेंट द्वारा हुई। यह काफी जबरदस्त रहा और सैथ रॉलिंस ने स्पेशल गेस्ट रेफरी के तौर पर नियम सुनाए। सभी ने एक-दूसरे पर निशाना साधा। फैंस को यह सैगमेंट काफी पसंद आया। इसने पंक vs मैकइंटायर मैच के लिए फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया। फैंस ने WWE और ट्रिपल एच की तारीफों के पुल बांधे। इस आर्टिकल में हम पंक, ड्रू और सैथ के सैगमेंट को लेकर फैंस की आई प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे। WWE Raw में सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के सैगमेंट पर प्रतिक्रियाएं (शुरुआती सैगमेंट शानदार था। सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच दुश्मनी को साल की शुरुआत से ही बेहतरीन तरीके से बिल्ड किया गया है। इस मैच की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। किसी भी व्यक्ति की जीत हो सकती है।)(बेहतरीन शुरुआती सैगमेंट रहा। ड्रू मैकइंटायर, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस इस दुश्मनी में धमाका कर रहे हैं। यह स्टोरीलाइन जोरदार है। मैं कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के मैच से ज्यादा इसमें रुचि रख रहा हूं।)(सीएम पंक, ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस का सैगमेंट काफी अच्छा था। मैं SummerSlam में उनके मैच का इंतजार नहीं कर सकता।)(ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक के बीच क्या शानदार दुश्मनी और सैगमेंट देखने को मिला है। यह पिछले एक दशक से ज्यादा समय के अंतराल में बिना किसी चैंपियनशिप के सबसे अच्छी स्टोरीलाइन है।)(यह सैगमेंट 10/10 रहा। इसमें कोई शक नहीं है। ट्रिपल एच शानदार काम कर रहे हैं। सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर सभी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।)(शुरुआती सैगमेंट शानदार रहा। सीएम पंक ने ड्रू मैकइंटायर को दिखाया कि वो उन्हें लेकर नहीं, बल्कि सिर्फ सैथ रॉलिंस को लेकर परेशान हैं। मैं ड्रू मैकइंटायर vs सीएम पंक मैच का इंतजार नहीं कर सकता हूं।)(सीएम पंक, ड्रू मैकइंटायर और स्पेशल गेस्ट रेफरी सैथ रॉलिंस के बीच शानदार सैगमेंट देखने को मिला। मैं इस मैच के आखिर होने के लिए काफी उत्साहित हूं। यह स्टोरी एकदम सिनेमा रही है।)(ड्रू मैकइंटायर, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक का WWE Raw में शुरुआती सैगमेंट जोरदार रहा लेकिन मुझे अभी तक रूल्स नहीं पता है।)(सीएम पंक, ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस के बीच काफी अच्छा प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला।)