"Roman Reigns से जुड़ने..."- ब्लडलाइन के चलते WWE स्टार की हार पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE Raw में जे उसो चैंपियनशिप हार गए (Photo: WWE.com)
WWE Raw में जे उसो चैंपियनशिप हार गए (Photo: WWE.com)

WWE Raw Fans Reaction Jey Uso Loss: WWE Raw का एपिसोड काफी बढ़िया रहा। इस शो में अच्छा इन-रिंग एक्शन देखने को मिला। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) के ब्रॉल काफी ज्यादा चर्चा का विषय साबित हुए। इसके साथ ही फैंस को ब्रॉन ब्रेकर की सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन के चलते जीत पसंद आई। लोग इस बात से निराश थे कि जे उसो आईसी चैंपियनशिप हार गए लेकिन अब उनके ओरिजिनल ब्लडलाइन के साथ रीयूनियन के रास्ते खुल गए हैं। यही चीज़ सोचकर फैंस ने रेड ब्रांड की तारीफ की। इस आर्टिकल में हम Raw की प्रतिक्रियाओं पर बात करेंगे।

Ad

WWE Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(अच्छा Raw का एपिसोड देखने को मिला। सैथ रॉलिंस और ब्रॉन्सन रीड के साथ बढ़िया शुरुआत हुई। Wyatt Sick6 की फाइनल टेस्टामेंट के साथ दुश्मनी शुरू हुई। ब्रॉन ब्रेकर ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप वापस जीत ली। इस हफ्ते की रेटिंग 7/10 है।)

Ad

(मेन इवेंट के आखिरी 7-8 मिनट एकदम खतरनाक थे, जिसके अंत में ब्रॉन ब्रेकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीत गए। हमें ब्रॉन ब्रेकर और जेकब फाटू का फेसऑफ मिल गया। जे उसो के पास रोमन रेंस के साथ जुड़ने का कारण आ गया और टाइटल चेंज हुआ। बवाल मचने वाला बढ़िया अंत देखने को मिला।)

Ad

(मैं WWE से थक गया हूं। ब्रॉन ब्रेकर का जीतना ही Raw की एकमात्र अच्छी चीज़ थी। हालांकि, जब मैं लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली की दुश्मनी के बारे में सोचता हूं, तो यह चीज मुझे परेशान दिलाती है।)

Ad

(अच्छा मेन इवेंट देखने को मिला। भले ही मुझे पता था कि ब्लडलाइन दखल देगा और ब्रॉन ब्रेकर चैंपियनशिप वापस हासिल कर लेंगे।)

Ad

(मैं Raw को 10 में से 6 अंक दूंगा क्योंकि यह अच्छा शो था। ब्रॉन्सन रीड और सैथ रॉलिंस के सैगमेंट शानदार थे। मैं Crown Jewel में उनके मैच का इंतजार नहीं कर सकता। अब सोलो सिकोआ के कारण जे उसो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हार गए हैं, तो फिर वो रोमन रेंस और जिमी उसो की मदद जरूर करेंगे।)

(ब्रॉन ब्रेकर का जीतना आसानी से सबसे सही फैसला था। जे उसो को अपना पल मिल गया था और यह उनके लिए अच्छा रहा। हालांकि, Survivor Series आ रहा है और ओरिजिनल ब्लडलाइन धीरे-धीरे साथ आ रही है। मैं यही चाहता था कि वो ब्लडलाइन के साथ व्यस्त होने के कारण टाइटल डिफेंड नहीं करने के बजाय चैंपियनशिप हार जाए।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications