WWE Raw के मेन इवेंट और मैचों को लेकर फैंस ने जताई निराशा, सोशल मीडिया पर एपिसोड को लेकर आई ढेरों प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE Raw में कई रोचक चीज़ें देखने को मिली
WWE Raw में कई रोचक चीज़ें देखने को मिली

Raw: WWE रॉ (Raw) का एपिसोड बढ़िया रहा। WWE ने क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) से पहले Raw के आखिरी एपिसोड द्वारा स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इस एपिसोड में कई धमाकेदार चीज़ें देखने को मिली, जिनसे फैंस प्रभावित हुए।

Ad

काफी समय बाद एक ऐसा शो देखने को मिला, जिसमें फैंस खुश होने के साथ ही कुछ चीज़ों की बुकिंग को लेकर सवाल खड़े करते हुए नज़र आए। जजमेंट डे को लगातार मेन इवेंट स्पॉट देने और विमेंस डिवीजन के मैचों पर फैंस की निराशा देखने को मिली। इस आर्टिकल में हम WWE Raw को लेकर सोशल मीडिया पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(मैं Raw को 10 में से 6 अंक दूंगा क्योंकि यह एक अच्छा शो रहा। कैंडिस लेरे vs ज़ाया ली, ट्रिक और स्ट्रीट फाइट मैच ही कुछ ऐसी चीज़ें थी, जिनका मैंने आनंद नहीं लिया। मैंने कुल मिलाकर शो का काफी आनंद लिया।)

Ad

(WWE Raw का एपिसोड काफी अच्छा रहा। मैंने वीडियो पैकेज का आनंद लिया। मेन इवेंट मैच का अंत प्रेडिक्टेबल था। शो को 10 में से 7 अंक मिलेंगे।)

Ad

(Raw का एपिसोड अच्छा रहा लेकिन काफी चीज़ें सही करने की जरूरत है। मैं जजमेंट डे और उन तीन सुपरस्टार्स [कोडी रोड्स, सैमी ज़ेन और जे उसो] के साथ शुरुआत और अंत देखकर थक गया हूं।)

Ad

(कुल मिलाकर WWE Raw का हैलोवीन एडिशन काफी तगड़ा रहा। शो में खराब चीज़ों से ज्यादा अच्छी चीज़ें देखने को मिली। कुछ चीज़ें बहुत ज्यादा शानदार भी साबित हुई। मेरी ओर से इस शो को 7.5 अंक मिलेंगे।)

(ज्यादा कुछ बोलने के लिए नहीं है। जजमेंट डे से जुड़ा एक और मेन इवेंट मैच देखने को मिला। हम यह चीज़ एक साल से WWE Raw में देख रहे हैं। विमेंस से जुड़ी चीज़ों के अलावा शो ने पिछले हफ्ते के मुकाबले अच्छा काम किया। क्रीड ब्रदर्स को फैंस के सामने प्रदर्शित करने के लिए शानदार मैच दिया गया। डॉमिनिक मिस्टीरियो और रिकोशे ने बढ़िया काम किया और DIY का प्रदर्शन भी तगड़ा रहा। सैथ रॉलिंस और जेडी मैकडॉनघ के बीच अच्छा मैच देखने को मिला। मैकइंटायर का वीडियो सैगमेंट और सैमी ज़ेन का प्रोमो बेहतरीन रहा। कुल मिलाकर इस हफ्ते का शो बढ़िया रहा।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications